Move to Jagran APP

हड़ताल के चलते नहीं हुए काम, भटकते रहे लोग

हड़ताल के चलते बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में कोई कामकाज नहीं हुआ। सुबह से दोपहर तक नगर निगम के दोनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया तो बीके चौक से नीलम चौक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए और संपत्ति कर जमा कराने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 06:35 PM (IST)
हड़ताल के चलते नहीं हुए काम, भटकते रहे लोग

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : हड़ताल के चलते बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में कोई कामकाज नहीं हुआ। सुबह से दोपहर तक नगर निगम के दोनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, तो बीके चौक से नीलम चौक तक विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए और संपत्ति कर जमा कराने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात है कि नगर निगम के कई शाखाओं के कई अधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। मगर इन कार्यालयों में किसी ने काम नहीं किया। इन क्षेत्रों में रही बिजली की दिक्कत

loksabha election banner

बारिश के दौरान कई जगह बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। सेक्टर-48, एसजीएम नगर, बड़खल, सेक्टर-21डी तथा जवाहर कालोनी में ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से बिजली गुल हो गई थी। हालांकि अनुबंध के तहत सेवा दे रहे लाइनमैन मरम्मत कार्यों में जुटे थे, लेकिन एसडीओ और जेई के साथ ही स्थायी कर्मचारियों ने कोई काम नहीं किया। मैं अपने पिता जी का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आया था। मगर नगर निगम के दोनों गेट बंद थे। इसलिए काम नहीं हो सका।

-नीरज, नंगला एन्क्लेव। मैं नगर निगम में संपत्ति कर जमा कराने आई थी। जन सुविधा केद्र बंद था। इसलिए काम नहीं हो पाया था।

-शकुंतला, गाजीपुर निवासी। मैं अपने विभाग की डाक देने नगर निगम मुख्यालय आया था, मगर कोई भी कर्मचारी डाक लेने को तैयार नहीं था।

-रमेश कुमार, कर्मचारी, जिला नगर योजनाकार। हमारे क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक बिजली नहीं आई। कई बार बिजली निगम के शिकायत केंद्र में शिकायत भी की, कोई सुनवाई नहीं हुई।

-रफी अहमद, सेक्टर-48 निवासी। हमारे क्षेत्र में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। बुधवार शाम तक नहीं आई।

-देवेंद्र मिश्रा, एसजीएम नगर। सरुरपुर तथा सोहना रोड के आसपास सुबह से शाम तक बिजली नहीं आई थी। कई बार शिकायत की, मगर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरम्मत कार्यों पर ध्यान नहीं दिया गया।

-मिर्जा वसीउद्दीन, सरुरपुर औद्योगिक क्षेत्र। हड़ताल के कारण काम तो प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में फॉल्ट की शिकायत आई थी। हमने अनुबंध के तहत कार्यरत लाइनमैन से काफी काम करवाया है।

-प्रदीप चौहान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.