विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद की बेटी सृष्टि ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, भेंट की गीता और तिरंगा; बोली- यह पल हमेशा याद रहेगा

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:22 PM (IST)

फरीदाबाद की बेटी सृष्टि गुलाटी ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को राखी बांधी और उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता व राष्ट्रध्वज भेंट किया। यह ...और पढ़ें

HighLights

  1. फरीदाबाद की सृष्टि गुलाटी ने CJI सूर्यकांत को राखी बांधी।

  2. सृष्टि ने CJI को श्रीमद्भगवद्गीता और राष्ट्रध्वज भेंट किया।

  3. यह पल भारतीय संस्कृति, स्नेह और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक बना।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की बेटी सृष्टि गुलाटी ने चीफ जस्टिस आफ इंडिया सूर्यकांत को राखी बांधी है। सृष्टि ने राखी बांधने के बाद सीजेआई को श्रीमद्भगवद्गीता और राष्ट्रध्वज भेंट किया।

राखी बांधने के बाद सीजेआई सूर्यकान्त ने सृष्टी गुलाटी को आशीर्वाद दिया। सृष्टि के लिए यह मुलाकात केवल एक यादगार तस्वीर नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जिसे वह जीवनभर अपने साथ संजोकर रखेगी।

cji-suryakant

सृष्टि के पिता प्रवीण गुलाटी ने कहा कि इस पहल में एक खूबसूरत संदेश छिपा है। हमारे देश की नई पीढ़ी केवल अपने अधिकारों के बारे में ही नहीं, बल्कि कर्तव्य, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में भी सोच रही है। नन्ही बेटी के हाथों की राखी और देश के मुख्य न्यायाधीश का आशीर्वाद यह दृश्य भारतीय संस्कृति, स्नेह और राष्ट्रप्रेम की तस्वीर बन गया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों ने बढ़ाया तनाव, स्वास्थ्य विभाग अब परिजनों और पड़ोसियों की करेगी जांच

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एक लाख की रिश्वत लेते ETO और ड्राइवर गिरफ्तार, स्क्रैप से भरी गाड़ी छोड़ने के लिए मांगे थे चार लाख