विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों ने बढ़ाया तनाव, स्वास्थ्य विभाग अब परिजनों और पड़ोसियों की करेगी जांच

Published: Wed, 26 Aug 2026 12:37 PM (IST)

फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे इस साल कुल संक्रमितों की संख्या छह ...और पढ़ें

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों की पुष्टि की है। प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों की पुष्टि की है। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए।

  2. इस वर्ष कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर छह हुई।

  3. स्वास्थ्य विभाग परिजनों की जांच करेगा, अस्पतालों को सतर्क रहने को कहा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों की पुष्टि की है। अब इस वर्ष स्वाइन फ्लू के छह मामले हो गए हैं। मरीजाें का निजी अस्पतालों में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमित मरीजों के परिवार की भी स्वास्थ्य जांच कराएंगे।

विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही बुखार व खांसी के सभी मरीजाें की गंभीरता से जांच करने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जयंत आहूजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की नहीं, इलाज पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एक लाख की रिश्वत लेते ETO और ड्राइवर गिरफ्तार, स्क्रैप से भरी गाड़ी छोड़ने के लिए मांगे थे चार लाख

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शव को खेत में दफनाया; दोनों गिरफ्तार