विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Deh Vyapar: स्पा सेंटर पर छापामारी से मची भगदड़, सेक्स रैकेट में शामिल 5 युवतियों को फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा

Published: Wed, 29 Jul 2026 02:22 PM (GMT+05:30)

Deh Vyapar: फरीदाबाद के एनआईटी-तीन स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने देह व्यापार के कथित धंधे का भंडाफोड़ किया ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. फरीदाबाद के एनआईटी-तीन स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी।

  2. देह व्यापार के आरोप में पांच युवतियां हिरासत में, एक युवक गिरफ्तार।

  3. स्पा संचालक पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। कोतवाली थाना पुलिस ने एनआइटी-तीन स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर देह व्यापार के कथित धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों को हिरासत में लिया है, जबकि स्पा सेंटर का संचालक पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया।

पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है, जो स्पा सेंटर के अंदर मौजूद था। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि होने के बाद एसीपी विनोद के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि संचालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

फरार संचालक की तलाश की जा रही है और मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Deh Vyapar: ग्रेटर नोएडा में चार स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 28 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Deh Vyapar: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में संचालिका समेत 5 लोग अरेस्ट

यह भी पढ़ें- Deh Vyapar: दिल्ली रोड पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का खेल, पुलिस ने अचानक मारा छापा