विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में फरीदाबाद पुलिस का एक्शन, 383 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त, दुकानदार गिरफ्तार

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:34 PM (IST)

फरीदाबाद पुलिस ने त्योहारी सीजन में कैली गांव स्थित मुकेश ट्रेडर्स से 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं।

383 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त  ( एआई इमेज )

383 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त ( एआई इमेज )

HighLights

  1. फरीदाबाद में 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए।

  2. मुकेश ट्रेडर्स के संचालक मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

  3. त्योहारी सीजन में अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। त्योहारी सीजन में प्रतिबंधित पटाखों की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कैली गांव में बड़ी बरामदगी की है।

पुलिस ने खंदावली रोड स्थित मुकेश ट्रेडर्स की दुकान से 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दुकान संचालक मुकेश कुमार निवासी पंजाबी मोहल्ला, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।

पटाखे की हो रही थी अवैध बिक्री   

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को सूचना मिली थी कि मुकेश ट्रेडर्स का संचालक अपनी दुकान में पटाखे रखकर अवैध रूप से उनकी बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दुकान में प्लास्टिक के कट्टों में बड़ी मात्रा में पटाखे भरे मिले।

पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों में राकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, आसमान में छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी और फिरकी सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं।

नहीं पेश कर सके वैध दस्तावेज

पुलिस ने दुकानदार से पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस व परमिट मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

इसके बाद आरोपित के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, कार से 154 किलो नशे का सामान जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार