विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, कार से 154 किलो नशे का सामान जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 13 Oct 2026 03:26 PM (IST)

दरभंगा में मद्य निषेध विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई में एक कार से 154 किलो गांजा ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दरभंगा में कार से 154 किलो गांजा जब्त।

  2. मद्य निषेध विभाग और स्वापक ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई।

  3. वैशाली के दो तस्कर संजय और रामनाथ गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। कार से गांजा तस्करी का खेल दरभंगा में पकड़ा गया। एकमी घाट सैदनगर के पास जांच के दौरान कार से 154 किलो गांजा बरामद किया गया।

मद्य निषेध विभाग और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना की संयुक्त कार्रवाई में दो कथित तस्कर भी पकड़े गए। जब्त गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

कार से बरामद हुआ 154 किलो गांजा

संयुक्त टीम ने एकमी घाट सैदनगर के पास एक कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसमें से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन 154 किलो बताया गया है। इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद तस्करी के नेटवर्क को लेकर जांच तेज कर दी गई है।

वैशाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के संजय कुमार और रामनाथ कुमार के रूप में हुई है। दोनों को बरामद गांजा के साथ आगे की कार्रवाई के लिए बहादुरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

तस्करी के नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को पूछताछ से तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा पर बिहार के तीन जिलों में अलर्ट, पंडालों में सादे लिबास में तैनात रहेगी पुलिस