विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में “मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी” थीम पर निकाली पदयात्रा, शहीदी दिवस पर बलिदानियों को याद किया

Published: Mon, 23 Mar 2026 11:25 AM (IST)

फरीदाबाद में शहीदी दिवस पर 'मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी' थीम पर पदयात्रा निकाली गई। केंद्र और हरियाणा सरकार के ...और पढ़ें

फरीदाबाद में निकाली गई शहीदी दिवस पदयात्रा। जागरण

फरीदाबाद में निकाली गई शहीदी दिवस पदयात्रा। जागरण

HighLights

  1. फरीदाबाद में शहीदी दिवस पर प्रेरणादायक पदयात्रा आयोजित।

  2. युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का मुख्य उद्देश्य।

  3. भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत, मेरी जिम्मेदारी थीम पर शहीदी दिवस पर पदयात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

अमर बलिदानी भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूरे देश में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में फरीदाबाद को मुख्य केंद्र बनाते हुए पदयात्रा का आयोजन किया गया।

राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा

पदयात्रा केएल मेहता वुमन कालेज से शुरू होकर भगत सिंह चौक तक गई। यात्रा का केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे और प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम शुभारंभ किया। कार्यक्रम के समापन पर भगत सिंह चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को जोड़ने, राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने का ऐतिहासिक अवसर है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम महारैली में दिखा विकास का दम, CM सैनी ने 2709 लाभार्थियों को सौंपी फ्लैट की चाबी