फरीदाबाद के सरकारी स्कूल में गिरी आकाशीय बिजली, बड़ा हादसा टला; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
फरीदाबाद के सेक्टर-सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। गनीमत ...और पढ़ें
-1775642491907_m.webp)
आकाशीय बिजली गिरने से सफेदा के पेड़ पर पड़ा निशान।
HighLights
सेक्टर-सात स्कूल के खेल मैदान में गिरी बिजली।
कोई छात्र या अध्यापक मैदान में नहीं था।
सफेदा के पेड़ पर बिजली गिरने का निशान।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल के मैदान में वर्षा के बीच आकाशीय बिजली गिरी। राहत की बात यह है कि स्कूल के ग्राउंड में उस समय कोई विद्यार्थी या फिर अध्यापक नहीं था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की वीडियो स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
बीते दो दिनों से शहर का मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार दोपहर अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और तेज गरज के साथ वर्षा शुरू हो गई। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक दोपहर करीब 1.59 मिनट पर स्कूल में अचानक जोर से आवाज आई। यह आवाज आकाशीय बिजली की थी, इसकी लपटे प्रधानाचार्य के ऑफिस तक पहुंची।
स्कूल के ग्राउंड में मौजूद सफेदा के पेड़ पर बिजली गिरने के कारण निशान पड़ गया है। गनीमत यह रही कि उस वक्त मैदान में कोई विद्यार्थी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को कक्षाओं में बैठने के लिए कहा। जब वर्षा रूकी तब विद्यार्थियों की छुट्टी की गई।
फरीदाबाद के सेक्टर सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो।
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) April 8, 2026
स्कूल के कैमरे में कैद हुई थी घटना। pic.twitter.com/zMFmJkatYA
राहत की बात यह है कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। सभी विद्यार्थियों को मौसम खराब होने और वर्षा के बीच कक्षा से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। स्कूल परिसर में पहली बार बिजली गिरी है, विद्यार्थियों को सतर्क कर दिया गया है।
-सीमा गौतम, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-सात
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।