विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में बड़ा जमीन फर्जीवाड़ा, जाली सिग्नेचर कर हड़पी 15 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:04 PM (IST)

फरीदाबाद में एक रियल एस्टेट कंपनी की 15.75 करोड़ रुपये की जमीन फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर से हड़पने का मामला सामने आया है। 

फरीदाबाद में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा सामने आया। फाइल फोटो - जागरण

फरीदाबाद में करोड़ों की जमीन का फर्जीवाड़ा सामने आया। फाइल फोटो - जागरण

HighLights

  1. फर्जी दस्तावेज बनाकर 15.75 करोड़ रुपये की जमीन हड़पी गई।

  2. कंपनी के शेयरधारक के जाली हस्ताक्षर का उपयोग किया गया।

  3. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में रियल एस्टेट कंपनी की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने और कंपनी के शेयरधारक के जाली हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि कंपनी के एक शेयरधारक ने अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर वर्ष 2019 में फर्जी रेजोल्यूशन तैयार किया और इसके आधार पर पावटा गांव में स्थित फार्म हाउस प्रोजेक्ट के दो प्लाट की रजिस्ट्री अपने करीबियों के नाम करा दी। इन दोनों जमीनों की शिकायत में बताई गई कुल कीमत 15 करोड़ 75 लाख रुपये है।

रियल एस्टेट कंपनी बनाई

पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ऊंचा गांव निवासी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में राहुल सूरी, दिनेश सिंह और बद्री प्रसाद के साथ मिलकर काजमस बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड नाम से रियल एस्टेट कंपनी बनाई थी।

कारोबार 2016 के बाद बंद हो गया

कंपनी में चारों की 25-25 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। अशोक कुमार चौधरी और दिनेश सिंह कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता भी थे। कंपनी का कारोबार वर्ष 2016 के बाद बंद हो गया था। इसके बाद न कोई व्यावसायिक गतिविधि हुई और न ही कंपनी की कोई बैठक आयोजित की गई।

बोर्ड बैठक में बुलाया गया

अशोक कुमार का आरोप है कि राहुल सूरी ने सात जून 2019 को कंपनी का एक फर्जी रेजोल्यूशन तैयार किया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई और न ही किसी बोर्ड बैठक में बुलाया गया।

रेजोल्यूशन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए और उनकी सहमति के बिना कंपनी की जमीन के संबंध में फैसले लिए गए। उनका कहना है कि वह अपने हस्ताक्षरों का एफएसएल परीक्षण कराने के लिए भी तैयार हैं।

शिकायत के मुताबिक, कंपनी ने पावटा गांव में जमीन खरीदी थी, जहां अरावली फेंटासिया नाम से फार्महाउस प्रोजेक्ट विकसित किया गया था।

इस प्रोजेक्ट के कई फार्महाउस बिक चुके थे, लेकिन दो जमीनें कंपनी के नाम पर बची हुई थीं। इनमें फार्म नंबर-29 करीब 1400 वर्ग गज और फार्म नंबर-11 करीब 8500 वर्ग गज का था।

आरोप है कि फर्जी रेजोल्यूशन के आधार पर फार्म नंबर-29 की रजिस्ट्री पांच दिसंबर 2024 को राहुल सूरी ने अपने एक करीबी के नाम करा दी।

वहीं, फार्म नंबर-11 की रजिस्ट्री 18 दिसंबर 2025 को डा.विकास शर्मा के नाम कराई गई। शिकायत करीब तीन महीने जांच के बाद पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।