विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खुद के बिछाए जाल में फंसा पीड़ित पक्ष, जिस ऑडियो को बनाया था सबसे बड़ा सबूत; उसी ने रेप के आरोपी को करा दिया बरी

By Harendra NagarEdited By: Pooja Tripathi
Published: Sat, 21 Nov 2026 05:20 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद में दुष्कर्म के एक मामले में अदालत ने आरोपित को बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष द्वारा पेश की गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग ने रिश्तों की परतें खोलीं और सहमति से संबंध होने का संकेत दिया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. अदालत ने दुष्कर्म के आरोपित छेदी लाल को बरी किया।

  2. प्रस्तुत ऑडियो ने सहमति से संबंधों का खुलासा किया।

  3. पति की आत्महत्या के बाद बच्चों की जिम्मेदारी पर बातचीत।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। अदालत में पेश की गई ऑडियो ने रिश्तों की परत खोल दी, संदेह का लाभ देते हुए दुष्कर्म के आरोपित को बरी कर दिया गया। ऑडियो पीड़ित पक्ष की तरफ से अपना केस मजबूत करने के लिए पेश की गई थी, मगर यही आरोपित के बरी होने का सबसे बड़ा आधार बन गई।

अदालत ने माना कि महिला के आरोपित के साथ संबंध थे। सरूरपुर चौक स्थित कबाड़ गोदाम में काम करने वाली महिला से बार-बार दुष्कर्म और धमकी देने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकश गुप्ता की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपित छेदी लाल को बरी कर दिया है।

महिला थाने में 14 अप्रैल को दी थी शिकायत

मामले के अनुसार, महिला ने 14 अप्रैल 2023 को महिला एनआइटी थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह सात जनवरी 2023 से सरूरपुर चौक स्थित गोदाम में हेल्पर का काम करती थी। वहां छेदी लाल फोरमैन था।

आरोप था कि 10 जनवरी को छेदी लाल उसे जबरन गोदाम के कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद भी अलग-अलग तारीखों पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

19 मार्च को छेदी लाल उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसका पति घर लौट आया और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके अगले दिन महिला के पति ने आत्महत्या कर ली थी।

अभियोजन के ऑडियो ने ही कमजोर किया मामला

फैसले का सबसे अहम पहलू अभियोजन पक्ष की ओर से पेश ऑडियो बातचीत रही। इसमें महिला और उसके देवर के बीच बातचीत है। इसमें देवर कहता सुनाई दे रहा है कि महिला और छेदी लाल के बीच संबंध बन गए थे और दोनों एक-दूसरे के पास आने-जाने लगे थे।

बातचीत में यह भी कहा गया कि महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। देवर ने आरोपित से बच्चों की आर्थिक जिम्मेदारी उठाने की बात भी कही थी।

अदालत के अनुसार, यह ऑडियो पीड़ित पक्ष ने ही साक्ष्य के रूप में पेश किया था और उससे मुकरा भी नहीं था। ऐसे में अदालत ने इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना।

अदालत ने कहा कि इस बातचीत से जबरन दुष्कर्म के बजाय सहमति से संबंध होने और पति की आत्महत्या के बाद बच्चों की आर्थिक जिम्मेदारी को लेकर दबाव बनाने की संभावना सामने आती है। इससे अभियोजन की मूल कहानी कमजोर हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।