Move to Jagran APP

राम हमारे जीवन का आधार : सुमेधानंद

जासं, बल्लभगढ़: श्री गोपाल मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सिनेमा पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Oct 2017 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 06 Oct 2017 05:00 PM (IST)
राम हमारे जीवन का 
आधार : सुमेधानंद
राम हमारे जीवन का आधार : सुमेधानंद

जासं, बल्लभगढ़: श्री गोपाल मंदिर के वार्षिकोत्सव पर सिनेमा पार्क में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन वृंदावन से आए सुमेधानंद महाराज ने ईश्वर वंदना कर शरद पूर्णिमा की विशेषता का वर्णन किया। उन्होंने यह भी बताया कि रामचरितमानस मर्यादित जीवन जीने की कला सिखाती है। इससे मानवीय गुणों के माध्यम से मनुष्य काफी ऊंचाई तक पहुंच सकता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि राम हमारे जीवन का आधार है। कथा व्यास दीपक जोशी जी ने बताया कि सत्संग के द्वारा ही भागवत प्राप्ति संभव है। समर्पण भाव ही हमें ईश्वर की प्राप्ति करा सकता है। यह सब राम कृपा बिन सुलभ नहीं है आस्था और विश्वास जीवन का आधार है। सत्संग से ही भगवान की प्राप्ति हो सकती है हम सही और मर्यादित मार्ग पर चलकर ही अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। दीपक जोशी और स्वामी सुमेधानंद महाराज का पार्षद दीपक चौधरी ने फूलों की माला पहना कर स्वागत किया।

इस मौके प्रधान जनकराज उप प्रधान शर्मा, केसी शर्मा, कोषाध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा सचिव महेंद्र अरोड़ा ने भी सुमेधानंद महाराज का स्वागत किया। कथा के आखिर में पूर्णिमा के अवसर पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.