विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में पुजारी की हत्या का मामला सुलझा, शराब पीने से रोकने पर की थी हत्या; दो गिरफ्तार

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:10 PM (IST)

फरीदाबाद में मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश की हत्या के मामले में सीआइए डीएलएफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

शराब पीने से रोकने पर की थी पुजारी की हत्या, दो गिरफ्तार।

शराब पीने से रोकने पर की थी पुजारी की हत्या, दो गिरफ्तार।

HighLights

  1. फरीदाबाद में मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश की हत्या।

  2. सीआइए डीएलएफ ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  3. शराब पीने से रोकने पर आरोपियों ने की थी हत्या।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बाइपास रोड पर सेक्टर-30 के निकट नहर किनारे बने मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सीआइए डीएलएफ ने सुलझा लिया है। टीम ने हत्या में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हत्यारोपित मंदिर के पास शराब पी रहे थे। मंदिर के पुजारी ने उन्हें रोका तो तैश में आकर सिल-बट्टे वाले पत्थर से उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में चार युवक शामिल थे। दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-30 बाइपास रोड पर नहर किनारे हनुमान जी का मंदिर है। यहां पर पूजा पाठ के लिए 65 वर्षीय पुजारी ओमप्रकाश ने छोटी सी कुटिया बना रखी थी। 30 अगस्त की रात अज्ञात लोगों ने पुजारी के सिर में कुटिया में रखा सिल बट्टा मारकर हत्या कर डाली थी। पुजारी के चचेरे भाई अशोक कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

मामला जांच के लिए सीआईए डीएलएफ को सौंप दिया गया

बाद में यह मामला जांच के लिए सीआइए डीएलएफ को सौंप दिया गया। एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि सीआइए डीएलएफ की टीम ने मामले में गहनता से तफ्तीश करते हुए आटो चलाने वाले दो युवकों 20 वर्षीय आशिफ उर्फ टीटी और 34 वर्षीय आशिफ उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया। दोनों आपस में दोस्त हैं फिलहाल नहरपार की किसान मजदूर कालोनी में रहते हैं। इसमें एक आरोपित टीटी के ऊपर आर्म एक्ट और चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

दोनों आरोपितों ने बताया कि वह मंदिर के पास शराब पी रहे थे। शराब पीते वक्त पुजारी ओमप्रकाश बार बार आकर वहां से जाने की बात कह रहा था। जब हमें नशा हो गया तो तैश में आकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आराेपितों के अन्य दो साथियों की पहचान हो गई है, बस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में खेल का मैदान बना झाड़ियों और जहरीले जीवों का ठिकाना, 800 छात्राओं के खेलने के सपनों पर लगा 'ब्रेक'