फरीदाबाद में पुजारी की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका, पुलिस ने शुरू की जांच
फरीदाबाद के पूर्ण एन्क्लेव में रहने वाले एक बुजुर्ग पुजारी ओम प्रकाश यादव की हत्या कर शव को नहर किनारे ...और पढ़ें

फरीदाबाद में बुजुर्ग पुजारी की हत्या शव नहर किनारे मिला। (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
बुजुर्ग पुजारी ओम प्रकाश यादव की हत्या।
शव नहर किनारे बिना कपड़ों के मिला।
पुलिस ने जांच शुरू की, संदिग्ध हिरासत में।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद के पूर्ण एन्क्लेव में रहने वाले बुजुर्ग पुजारी की हत्या कर उनके शव को नहर किनारे फेंक दिया गया। मृतक के सिर पर किसी चीज से वार करने के निशान हैं। मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है। ओम प्रकाश करीब एक साल से इसी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करते थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर पुजारी की हत्या हो गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची
पुलिस के अनुसार शव को देखकर लग रहा है कि वारदात कई दिन पुरानी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। साथ ही मंदिर में आने-जाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
दो-तीन युवकों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। शक है कि मंदिर में आने-जाने वाले और पुजारी के परिचित ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद शव ठिकाने लगाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया गया।
