दिल्ली के दो बदमाशों का फरीदाबाद में एनकाउंटर, पुलिस पर चलाई गोली; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
दिल्ली से फरीदाबाद में वारदात करने आए सोनू और राहुल नामक दो बदमाशों की क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 से मुठभेड़ हो ...और पढ़ें

फरीदाबाद में पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
दिल्ली से फरीदाबाद आए दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी
घायल बदमाशों सोनू और राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली से फरीदाबाद में वारदात को अंजाम देने आए दो बदमाशों की क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला सोनू और आगरा का रहने वाला राहुल अभी दिल्ली में रह रहे थे। दोनों पहले कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। मंगलवार देर रात सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि दोनों बदमाश मवई गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। दोनों को पुलिस ने सिरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही गोली चला दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में सोनू और राहुल के पैर में गोली लगी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पूछताछ की जाएगी।
