साइबर अपराध को लेकर एक्शन में फरीदाबाद पुलिस, अब विद्यार्थियों को किया जागरूक
फरीदाबाद पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीकरी में 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब 1200 विद्यार्थियों को ...और पढ़ें

फरीदाबाद पुलिस ने 1200 विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए (एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
फरीदाबाद पुलिस ने 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम आयोजित किया।
1200 विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर अपराधों और महिला सुरक्षा पर भी जानकारी दी गई।
फरीदाबाद, हरेंद्र नागर। विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त से दूर रखने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क बनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीकरी में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया।
पुलिस चौकी सीकरी और सामुदायिक पुलिसिंग सेल की संयुक्त टीम ने करीब 1200 विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विद्यार्थियों को किया जागरूक
कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शिक्षा, परिवार और भविष्य भी बर्बाद कर सकता है। उन्हें गलत संगति से बचने और खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की सलाह दी गई।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने की हिदायत दी गई। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
महिला सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक
छात्राओं को महिला सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति ऐप और आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा डायल 112 के बारे में बताया गया।
पुलिस ने उन्हें किसी भी असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय इंचार्ज प्रीति शर्मा सहित स्कूल स्टाफ ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
यह भी पढ़ें- न उम्मीदों की गूंज, न उपलब्धियों का शोर... तीन वर्ष पूर्ण करने की ओर MP की मोहन सरकार