Move to Jagran APP

पांच माह से गली का निर्माण अधूरा, आमजन परेशान

विष्णु कॉलोनी की गली नंबर-3 फरवरी से बिना निर्माण के अधूरी पड़ी है। गली के बीच सीवर लाइन के गटर हैं जिनमें से बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर जलभराव हो जाता है। स्थानीय लोग इस परेशानी को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों से मिल कर अपनी व्यथा सुना चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 07:25 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 07:25 PM (IST)
पांच माह से गली का निर्माण अधूरा, आमजन परेशान
पांच माह से गली का निर्माण अधूरा, आमजन परेशान

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़: विष्णु कॉलोनी की गली नंबर-3 का फरवरी से काम बंद पड़ा है। गली के बीच सीवर लाइन के गटर हैं, जिनमें से बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो हो जाता है। स्थानीय लोग कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है।

loksabha election banner

नगर निगम वार्ड नंबर-38 विष्णु कॉलोनी की गली नंबर-3 पहले इंटरलॉकिग टाइल से बनी हुई थी। फरवरी में गली को सीमेंटेड बनाने के लिए उखाड़ दिया। गली को आधा बना दिया था, इसी दौरान लॉकडाउन शुरू हो गया। इससे गली का निर्माण कार्य अधूरा रह गया। गली को आगे से सीमेंटेड बना दिया है और पिछला भाग अभी तक अधूरा पड़ा हुआ है। गली के अंदर अधूरे भाग में सीवर लाइन के चार गटर हैं। एक भी गटर पर ढक्कन नहीं है। बारिश होने से गटरों से पानी ओवरफ्लो होकर जलभराव हो जाता है। जलभराव से लोगों के लिए पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लॉकडाउन के बाद निर्माण कार्य को पूरा करने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। मंजूरी को भी एक महीने का समय पूरा हो चुका है। अभी भी गली का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। जबकि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है।

वर्जन..

गली बनाने के बारे में हम पार्षद और निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। एक ही बात कहते हैं कि मजदूर नहीं मिल रहे हैं। जबकि शहर में कई जगह पर गलियों को बनाया जा रहा है।

- डॉ. आरएस चौहान, विष्णु कॉलोनी

लॉकडाउन के चलते निर्माण कार्य अब तक बंद थे। अभी भी कुछ कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराकर समस्या को दूर किया जाएगा।

- रवि शर्मा, कार्यकारी अभियंता नगर निगम जोन बल्लभगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.