फरीदाबाद: पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से काटकर युवक की निर्मम हत्या, इलाके में दहशत
पल्ला थाना क्षेत्र के सेहतपुर में दो गुटों में झगड़े के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर (AI-Generated Image)
HighLights
पुरानी रंजिश के कारण फरीदाबाद में झड़प हुई
एक युवक पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला हुआ
गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहतपुर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच देर रात हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।
इस खूनी हमले में वली मोहम्मद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से लहूलुहान अवस्था में वली मोहम्मद को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (मर्डर) की धारा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
