Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कार पलटने से एक की मौत, पांच घायल

वृंदावन जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सीकरी के पास कार पलटने से घायल एक युवक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि पांच को हल्की

By JagranEdited By: Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:16 PM (IST)
Hero Image
कार पलटने से एक की मौत, पांच घायल

जासं, बल्लभगढ़: वृंदावन जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सीकरी के पास कार पलटने से घायल एक युवक अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। शुक्रवार की रात को 12 बजे जवाहर नगर लोनी रोड दिल्ली के रहने वाले पंकज, राजू, 19 वर्षीय विकास, अमन, अंकित और राहुल शुक्रवार को ईको कार में बैठ कर वृंदावन बिहारी जी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। राजमार्ग पर गांव सीकरी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। विकास गंभीर रूप से घायल हो गया और अन्य सभी पांच को चोटें लगी। अस्पताल ले जाते समय विकास ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। घायलों को उपचार के बाद उनके घर भेज दिया।