फरीदाबाद के वार्ड-10 में 2000 लोगों को जल्द मिलेगी राहत, कच्ची सड़क और पेयजल संकट होगा दूर
फरीदाबाद के एनआईटी वार्ड-10 में 2000 से अधिक निवासियों को कच्ची सड़कों और पेयजल किल्लत से जल्द छुटकारा मिलेगा। केंद्रीय ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
एनआईटी वार्ड-10 में 2000 से अधिक लोगों को मिलेगी राहत।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास।
आरएमसी रोड और पाइपलाइन बिछाने का काम जल्द होगा शुरू।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआइटी के वार्ड-10 में रहने वाले दो हजार से अधिक लोगों को कच्ची सड़क और पेयजल किल्लत से जल्द राहत मिलेगी। निगम की ओर से जल्द ही आरएमसी रोड और पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा।
रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे।
वार्ड 10 में 27 फुट रोड और डबुआ कालोनी में लोग काफी समय से पेयजल किल्लत से परेशान है। इसके साथ ही सड़क भी टूटी हुई है। इसको लेकर लोग कुछ दिन पहले विधायक सतीश फागना से मिले थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि निगम अधिकारियों को काम समय पर पूरा करने के लिए कहा गया था।
संबंधित अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
इसके साथ ही आरएमसी रोड में बेहतर निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है। अगर निर्माण में किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई गई तो एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के साथ साथ संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उन्हाेंने कहा कि 2027 तक सीधा यमुना से पाइपलाइन बिछाकर एनआइटी विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अलग-अलग वार्ड की 10 सड़कों को आरएमसी बनाने को लेकर एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया है।
