राहुल को ढूंढने नहीं पहुंची एनडीआरएफ की टीम
यमुना में मोहना पुल से छलांग लगाने वाले लापता राहुल को ढूंढने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम बुधवार को नहीं पहुंची। टीम न आने
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : यमुना में मोहना पुल से छलांग लगाने वाले लापता राहुल को ढूंढने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फोर्स (एनडीआरएफ) की टीम बुधवार को नहीं पहुंची। टीम न आने का कारण यमुनानगर की तरफ के शहरों में व्यस्त होना बताया गया है। स्थानीय पुलिस की टीम ने अपने स्टीमर से यमुना में उसे ढूंढा, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। यमुना में बाढ़ आई हुई है। बुधवार को यमुना का जलस्तर घटना शुरू हुआ है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए एक राहत की खबर है।
मंगलवार की शाम को गांव मोहना के रहने वाले राहुल और कृष्ण ने शर्त लगाकर मोहना पुल से यमुना में छलांग लगाई थी। कृष्ण तो बाहर निकल आया, लेकिन राहुल लापता हो गया। राहुल को ढूंढने के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया था, लेकिन टीम ने यमुनानगर की तरफ के शहरों में व्यस्तता के चलते मोहना पहुंचने से इंकार कर दिया। मजबूरी में स्थानीय पुलिस ने स्टीमर लेकर राहुल को बुधवार सुबह ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एनडीआरएफ की टीम न पहुंचने के कारण ग्रामीण कहीं कोई कानून व्यवस्था को हाथ में न ले लें, इसे ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस पूरे दिन यमुना की तरफ आने-जाने वाले लोगों पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए थी। गांव मोहना के रहने वाले सूरजमल तंवर का कहना कि ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि प्रशासन राहुल को ढूंढने के लिए कोई खास प्रयास नहीं कर रहा है। ढूंढने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। यदि प्रशासन चाहता, तो उसे अवश्य ढूंढ कर निकाल लेता। एनडीआरएफ की टीम ने यमुनानगर की तरफ व्यस्त होने के कारण आने से मना कर दिया। हमने स्टीमर लेकर यमुना में गांव लुलवाड़ी तक ढूंढा है, लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
-कुलदीप ¨सह, प्रभारी, थाना छांयसा