फरीदाबाद में एनसीबी से गुरुग्राम नहर तक सर्विस रोड का इसी महीने होगा निर्माण, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
एनसीबी से गुरुग्राम नहर तक की सर्विस रोड का निर्माण इसी महीने शुरू होगा, जिससे मानसून में होने वाले जलभराव ...और पढ़ें

दिल्ली आगरा राजमार्ग पर हाइवे के सामने एनसीबी के समीप से गुरुग्राम नहर तक की सर्विस रोड को इस तरह ब्लाॅक किया गया है। यह करीब दो महीने से उखड़ी पड़ी है। जागरण
HighLights
एनसीबी से गुरुग्राम नहर तक सर्विस रोड का निर्माण इसी माह
मानसून में जलभराव और जाम की समस्या से मिलेगी निजात
सराय टोल बैरियर से गदपुरी कारपेटिंग कार्य के साथ बनेगी
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मानसून के दौरान जलभराव के कारण हजारों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनती आ रही एनसीबी से बल्लभगढ़ गुरुग्राम नहर तक की सर्विस रोड को इसी महीने बनाया जाएगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली आगरा हाइवे पर चल रहे कारपेटिंग कार्य जब सराय टोल बैरियर से गदपुरी तक चालू होगा, तभी इसका भी निर्माण होगा।
बता दें, करीब 450 मीटर लंबी इस सर्विस रोड पर वर्षा के समय बहुत ज्यादा पानी भर जाया करता था। लंबे समय से चली आ रही समस्या के निराकरण के लिए एनएचएआइ ने यहां वर्षा पिट बनाकर वहां से पाइप लाइन सीधे गुरुग्राम नहर तक पहुंचाई है। इसका निर्माण पूरा हो चुका है। कार्य के पूरा होने के बाद अब सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।
हाइवे से बल्लभगढ़ की चावला कालोनी व मुख्य बाजार व एलिवेटिड फ्लाइओवर से बल्लभगढ़ सोहना पुल के जरिये सोहना रोड की ओर जाने के लिए हजारों वाहन चालक इसी सर्विस रोड का प्रयोग करते हैं।
सर्विस रोड बंद होने के बाद अब ट्रैफिक को हाइवे से कनेक्ट करके निकाला जा रहा है। इसके चलते कभी कभी वहां भीषण जाम लगता है, जिससे जेसीबी और पलवल की तरफ जाने वाला ट्रैफिक बाधित होता है।
एनसीबी से बल्लभगढ़ तक की सर्विस रोड को खोदे हुए दो महीने होने वाले हैं, लेकिन इसे बनाया नहीं गया है। इसके कारण सर्विस रोड पर मौजूद व्यवसायिक स्थलों तक आने जाने में दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसे जल्दी बनाया जाना चाहिए।
- नरेश कुमार, बल्लभगढ़
मुझे तो यह फीडबैक मिला है कि सर्विस रोड से ज्यादा बेहतर स्थिति इस समय जो कट दिया गया है, उसे वाहन चालक सही बता रहे हैं। हालांकि सर्विस रोड का निर्माण इसी महीने हो जाएगा, लेकिन यह भी देखना है कि क्या दोनों कट चलते रहने देने चाहिए।
- धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के दो बदमाशों का फरीदाबाद में एनकाउंटर, पुलिस पर चलाई गोली; जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
