शहर की सरकार का कुनबा बढ़ा, तीन और पार्षद जुड़े
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर की सरकार का कुनबा अब बढ़ गया है। नगर निगम सदन के गठ
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर की सरकार का कुनबा अब बढ़ गया है। नगर निगम सदन के गठन के दो साल बाद राज्य सरकार की ओर से मनोनीत तीन पार्षदों ने बुधवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में सोम मल्होत्रा, गांव मवई निवासी बिजेंद्र शर्मा और एनआइटी निवासी भाजपा नेता दिनेश भाटिया ने शपथ ली। इसके साथ ही अब नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 43 हो गई है।
शपथ ग्रहण समारोह में बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, बल्लभगढ़ के विधायक मूल चंद शर्मा तथा महापौर सुमन बाला भी मौजूद रहीं। महापौर सुमन बाला ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का बुके भेंट कर स्वागत किया तो निगमायुक्त अनीता यादव ने मनोनीत पार्षदों का अभिनंदन किया। इस मौके पर वरिष्ठ उप महापौर देवेंद्र चौधरी, उप महापौर मनमोहन गर्ग, पार्षद अजय बैंसला, सुरेंद्र अग्रवाल, दीपक चौधरी, अतिरिक्त निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, रोहताश ¨सह बिश्नोई, मुख्य अभियंता डीआर भास्कर, श्री शक्ति सेवा दल के प्रधान मोहन लाल अरोड़ा तथा समाजसेविका रीटा गोसाईं भी मौजूद रही। देरी से पहुंचे बिजेंद्र शर्मा
नगर निगम सभागार में मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का समय सुबह 11 बजे तक किया गया था। बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, पार्षद सोम मल्होत्रा तथा दिनेश भाटिया तो समय पर पहुंच गए थे, लेकिन बिजेंद्र शर्मा देरी से पहुंचे। सभागार में कृष्णपाल गुर्जर की मौजूदगी में सबने बिजेंद्र शर्मा का इंतजार किया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि शपथ में निर्धारित समय पर न आना ठीक नहीं है। इस पर अतिरिक्त निगमायुक्त रोहताश ¨सह ने बताया कि बिजेंद्र शर्मा अपने समर्थकों के साथ थोड़ा देरी से आ रहे हैं। उन्होंने थोड़ा समय मांगा है। निर्धारित समय के करीब आधे घंटे बाद बिजेंद्र शर्मा अपने समर्थकों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में हाजिर हुए। बता दें, नगर निगम के तीनों मनोनीत पार्षद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग मंत्री विपुल गोयल और विधायक सीमा त्रिखा के समर्थक हैं। सोम मल्होत्रा पहले भी पार्षद रह चुके हैं। इनमें से एक पार्षद के मनोयन में राज्य सरकार के एक चेयरमैन ने अहम भूमिका निभाई।