विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद मंडी में मानसून का असर, जेब पर भारी पड़ रही हैं सब्जियां; देखें फल और दालों के ताजा भाव

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:25 AM (IST)

फरीदाबाद की डबुआ मंडी में फल और सब्जियों के दाम में वर्षा के कारण उतार-चढ़ाव जारी है, जिसमें एक बार ...और पढ़ें

फरीदाबाद की  डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव रहा। फोटो: आर्काइव

फरीदाबाद की  डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव रहा। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. फरीदाबाद की डबुआ मंडी में फल-सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव

  2. वर्षा के प्रभाव से दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज

  3. मानसून के कारण आगे भी दाम बढ़ने की संभावना है

प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की डबुआ मंडी में फल व सब्जियों के दाम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। इसे वर्षा का असर भी कहा जा सकता है। एक बार फिर दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुछ फलों व सब्जियों के दाम में मामूली घटत थी तो कुछ में काफी बढ़ोतरी नजर आई। वैसे भी यदि कोई फल व सब्जियां मंडी में अधिक आ गई हैं तो इनके दाम में कमी आ सकती है। वहीं यदि स्टाक कम है तो रेट अधिक हो सकते हैं। अब मानसून भी शुरू हो गया है। इसलिए सब्जियों व फलों के दाम में और चढ़ाव आने की संभावना है।

फल के थोक के दाम प्रति किलो में

  • सेब-20-150
  • संतरा-60
  • अनार - 30-110
  • अमरूद - 30-80
  • केला - 8-12
  • मौसमी - 20-30
  • बाबूगोशा-50-90

सब्जियों के दाम प्रति किलो में

  • आलू 5-10
  • प्याज 30-50
  • टमाटर - 15-21
  • बैंगन - 8-15
  • घिया - 5-10
  • तोरी - 15
  • खीरा - 20-30
  • मूली - 8-15
  • बंद गोभी - 10-15
  • परमल - 25
  • गोभी - 20-30
  • करेला - 20

फसलें प्रति किलो में

  • गेहूं 26.10
  • चावल 44-130
  • तिल 19

दालें

(प्रति किलो में)