नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, गया जेल
पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म,गया जेल
जासं, बल्लभगढ़: नाबालिग बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बाप की घिनौनी करतूत का पता तब चला जब स्कूल के लिए निकली लड़की शाम तक वापस घर नहीं पहुंची। लड़की के लापता होने की शिकायत पुलिस में करने के बाद जब उसकी खोजबीन शुरू हुई, तो वह मामा के घर पर मिली। लड़की से जब इसकी वजह पूछी गई, तब उसने सारी जानकारी दी। आरोपित पिता अब नीमका जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
थाना सेक्टर-7 क्षेत्र की एक नाबालिग बृहस्पतिवार 31 मई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसके बारे में पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि लड़की स्कूल जाने की बजाय अपने मामा के घर चली गई है। पता चलने पर पीड़ित की मां भी उसके पास अपने मायके पहुंच गई और लड़की से स्कूल न जाने के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि उसके साथ, उसी के पिता ने दुष्कर्म किया है। मां ने जब अपनी बेटी से ये बात सुनी, तो वह अवाक रह गई। इस पर वह बेटी को लेकर तुरंत पुलिस आयुक्त के पास पहुंच गई। पुलिस आयुक्त ने उनकी व्यथा सुनने के बाद महिला थाना पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। महिला थाना पुलिस ने आयुक्त के आदेश पर पीड़ित के बयान पर आरोपित पिता के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे ¨सह के अनुसार दुष्कर्म करने वाले आरोपित पिता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।