फरीदाबाद: ITI में छात्रों को मिलेंगे नए करियर विकल्प, AI और सोलर टेक्नीशियन कोर्स होंगे शुरू
फरीदाबाद के राजकीय आईटीआई में छात्रों को इस साल नए कोर्स में दाखिला लेने का मौका मिलेगा। प्रबंधन ने सोलर ...और पढ़ें
-1775457459912_m.webp)
आइटीआई में छात्रों को इस वर्ष नए कोर्स में दाखिला लेने मौका मिलेगा। एआई जनरेटेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आइटीआई) में छात्रों को इस वर्ष नए कोर्स में दाखिला लेने मौका मिलेगा। आईटीआई प्रबंधन की ओर से सोलर टेक्नीशियन, ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), फिटर और कंप्यूटर तकनीक जैसे कोर्स की डिमांड हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के पास भेजी गई है।
एनआईटी पांच स्थित आईटीआई में वर्तमान में 21 ट्रेड (कोर्स) संचालित हो रहे हैं। जिले की नौ आईटीआई के मुकाबले सबसे अधिक 900 छात्र और छात्राएं यहां पढ़ते हैं। आईटीआई में छात्रों की सुविधा और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए नए कोर्स शुरू किए जाते हैं। इस वर्ष भी छात्रों की मांग के अनुसार कोर्स की डिमांड भेजी गई है।
प्रबंधन का दावा है कि अगले महीने कोर्स को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अभ्यास करने का भी मौका मिलेगा।
ट्रेंड में है एआई, फिटर और कंप्यूटर तकनीक कोर्स
प्रबंधन के अनुसार, संभवतया जून और जुलाई में आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले छात्रों के लिए निदेशालय की ओर से सुविधाओं को बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। आईटीआई में छात्रों की रूचि के अनुसार दसवीं और बारहवीं के आधार पर कोर्स और ट्रेनिंग कराई जाती है।
डेटा विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ने का मिलेगा मौका
वहीं, बीते वर्ष दाखिला के समय छात्रों ने सबसे अधिक एआई कोर्स की मांग की थी, आजकल कंपनियों में भी ऐसे ही युवाओं को प्राथमिकता दी जाती है जिन्हें एआई का इस्तेमाल करना आता है। कोर्स में छात्रों को कोडिंग, डेटा विश्लेषण, मशीन लर्निंग और डेटा विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें- जामताड़ा आईटीआई में 24 मार्च को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 466 पदों पर सीधी भर्ती; 50 हजार तक मिलेगा वेतन
छात्रों की रूचि और वर्तमान में रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले कोर्स की डिमांड भेजी गई है। आईटीआई में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र में नया भवन मिलेगा, साथ ही नई तकनीक की मशीनें लगाई जाएंगी। जिसमें छात्रों को अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। - भगत सिंह, प्रधानाचार्य, आईटीआई एनआईटी पांच
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।