विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्योहारी सीजन में बाजारों में और बढ़ा अतिक्रमण

By JagranEdited By:
Published: Fri, 22 Oct 2021 01:46 PM (IST)

त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है।

त्योहारी सीजन में बाजारों में और बढ़ा अतिक्रमण
त्योहारी सीजन में बाजारों में और बढ़ा अतिक्रमण

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बाजार में सामान खरीदने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इधर दुकानदारों ने भी सामान बेचने के लिए अपनी दुकानों के सामने दो-दो रेहड़ी लगाकर खड़ी की हुई हैं। इस तरह से अतिक्रमण और ज्यादा बढ़ गया है।

बाजार में आम दिनों में ही इतना अतिक्रमण होता है कि पूरे दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम जैसी स्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए आंबेडकर चौक और गुप्ता होटल चौक पर पुलिस ने बैरियर लगा दिए हैं। यहां पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं, ताकि कोई भारी वाहन बाजार के अंदर न जा सके। पुलिस ने तो बाजार में लोगों का आवागमन सुगम बनाने की कोशिश की है, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सामान की दो-दो रेहड़ी खड़ी कराई हुई हैं। दोनों तरफ से रेहड़ी खड़ी होने के कारण बाजार में एक वाहन के निकलने के लिए सड़क बचती है। यदि कोई वाहन आमने-सामने आ जाएं, तो फिर आधा-आधा घंटे तक जमा लगा रहता है। नगर निगम को कम से कम त्योहारों के मौसम में अतिक्रमण नहीं करने देना चाहिए। यदि बाजार में कोई आगजनी की घटना घट जाए, तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी का निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

-नरेश गुप्ता, दुकानदार दीवाली के मौके पर दो वर्ष पहले मेन बाजार में दूसरी मंजिल पर एक मकान में आग लग गई थी। तब फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसलिए सभी दुकानदारों को इस बाबत सचेत रहना चाहिए।

-सतीश सिगला, दुकानदार अतिक्रमण को लेकर एक-दो दिन में बाजार की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। दुकानदारों से सामान सड़क पर ज्यादा दूरी तक न लगाए, इसके लिए हिदायत दी जाएगी।

-त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़