दावों की खुली पोल, फरीदाबाद हाईवे पर जलभराव; हल्की बारिश में भी डूबा दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग
फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्की बारिश के बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। उचित जल निकासी ...और पढ़ें

कटलर हैमर उद्योग के सामने जलभराव से गुजरते हुए वाहन। जागरण
HighLights
हल्की बारिश में भी दिल्ली-आगरा हाईवे पर जलभराव।
उचित जल निकासी न होने से घंटों जमा रहता है पानी।
एनएचएआई और एफएमडीए कर रहे हैं सुधार के प्रयास।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। तमाम प्रयास के बावजूद दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। हल्की वर्षा होने के बाद भी यहां जगह-जगह पानी जमा हो जाता है जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है।
शुक्रवार सुबह हुई हल्की वर्षा के बाद ही हाईवे पर कई जगह जलभराव दिखाई दिया। सबसे अहम समस्या यह है कि यहां पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं है, इस वजह से पानी घंटो हाईवे पर जमा रहता है। कई बार तो 24 घंटे तक भी पानी नहीं निकल पाता।

राजमार्ग के मुजेसर कट के सामने हुआ जलभराव। जागरण
यहां होता है जलभराव
हाईवे पर सबसे अधिक दिक्कत निम्न स्थानों पर होती है-
- सीकरी,
- कैली,
- झाड़सेंतली,
- जेसीबी के पास,
- बल्लभगढ़ बस अड्डा परिसर,
- सोहना पुल मोड़ के पास,
- गुडईयर,
- वाईएमसीए,
- मुजेसर कट,
- ट्रैफिक पुलिस थाने के पास।
यहां हर बार वर्षा के बाद हाईवे की सर्विस रोड पानी में डूब जाती है। वाहन पानी में नहीं उतरते, इस वजह से सर्विस रोड संकरी हो जाती है। पीछे वाहनों की लंबी लाइन दिखाई देती है।

गुडईयर उद्योग के पास हाईवे पर हुआ जलभराव। जागरण
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने अब यहां पानी निकासी को लेकर काम शुरू कर दिया है। कई जगह पानी की लाइन हाईवे के नीचे से डाली जानी हैं।
दावा है कि हाईवे पर काफी काम किया जा रहा है और अभी जारी भी है। पहले साल के मुकाबले इस बार काफी फर्क है। जल्द और सुधार करने का भी दावा है।
पानी निकासी के इंतजाम और बेहतर किए जा रहे हैं। वर्षा होने की वजह से कचरा मैनहोल पर जमा हो जाता है। इससे पानी नहीं निकल पाता। श्रमिकों को लगाकर सफाई करा दी जाती है। जहां पानी निकलता, वहां टैंकरों से निकलवा दिया जाता है। हाईवे किनारे ड्रेन की सफाई चल रही है।- धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
