विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने बीटेक की छात्रा पर किया हमला, मालिक के खिलाफ केस दर्ज

By Harendra NagarEdited By: Sachin Jha
Published: Thu, 22 Oct 2026 02:58 PM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-37 में एक बीटेक छात्रा पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

बीटेक छात्रा पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला किया  ( फौोटो स्रोत : जागरण )

 बीटेक छात्रा पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला किया ( फौोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. बीटेक छात्रा पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते का हमला।

  2. छात्रा की दाईं बाजू और कमर पर गहरे घाव।

  3. पुलिस ने कुत्ते के मालिक दंपती पर केस किया।

हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सेक्टर-37 अशोका एन्क्लेव पार्ट-दो में पालतू कुत्ते के हमले में बीटेक की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा सुबह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकली थी, तभी पड़ोसी का जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता अचानक उस पर झपट पड़ा।

कुत्ते ने छात्रा की दाईं बाजू और कमर पर काटकर गहरे घाव कर दिए। शिकायत के आधार पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने कुत्ते के मालिक सिकंदर शर्मा और सुषमा शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोद में कुत्ता उठाया, फिर भी कर दिया हमला

पुलिस को दी शिकायत में सृष्टि शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 6:45 से सात बजे के बीच वह अपने पालतू कुत्ते को घुमा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी का जर्मन शेफर्ड कुत्ता खुला घूमता हुआ अचानक उसकी तरफ दौड़ा।

उसने अपने कुत्ते को बचाने के लिए गोद में उठा लिया, लेकिन जर्मन शेफर्ड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसकी दाईं बाजू में जबड़ा गड़ा दिया। वह बचने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कुत्ते ने उसकी कमर पर भी काट लिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

देर से पहुंचे कुत्ते के मालिक

सृष्टि के अनुसार, शोर सुनने के काफी देर बाद कुत्ते की मालकिन मौके पर पहुंची और उसे पकड़ा। घायल छात्रा को उपचार के लिए अमृता अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी में उपचार और एंटी-रेबीज टीका देने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

सृष्टि ने शिकायत में आरोप लगाया कि कुत्ते को बिना सुरक्षा के खुला छोड़ने के कारण यह घटना हुई। उसने कुत्ते के मालिक सिकंदर शर्मा और सुषमा शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिकार्ड के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- औरैया में थाली से कुत्ता ले गया रोटी तो हुआ विवाद, बेटे ने डंडे के वार से ली 75 वर्षीय पिता की जान