Move to Jagran APP

जीवन जीने की कला सिखाती है गीता: मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद के हुडा सभागार में आयोजित गीता जयंती महोत्सव का कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 07:42 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 06:17 AM (IST)
जीवन जीने की कला सिखाती है गीता: मूलचंद शर्मा

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सेक्टर-12 स्थित हुडा प्रदर्शनी सभागार में शुक्रवार से तीन दिवसीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया।

loksabha election banner

मूलचंद शर्मा ने श्रीमद् भागवत गीता को मानव जीवन का आधार बताया। उन्होंने कहा कि गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है।  मूलचंद शर्मा ने कहा कि कर्म बलवान है, अच्छे कर्म करें, तो फल भी अच्छा ही मिलेगा।

गीता का उपदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण का जन्म बृजक्षेत्र में हुआ था। इसको चौरासी कोस परिक्रमा क्षेत्र भी कहा जाता है। फरीदाबाद, बल्लभगढ़ भी इसी चौरासी कोस क्षेत्र में आता है, परंतु श्रीकृष्ण भगवान की कर्म स्थली कुरुक्षेत्र रही थी, वहीं पर उन्होंने अर्जुन के माध्यम से गीता का संदेश दिया था।

मूलचंद शर्मा ने सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर कहा कि बेटों को जन्म एक मां देती है, जो खुद एक बेटी होती है। बेटा-बेटी में भेदभाव धीरे-धीरे खत्म हो रहा है।

मूलचंद शर्मा ने गीता जयंती महोत्सव में  सरकारी विभागों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने दीप जलाकर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जिला उपायुक्त अतुल कुमार  ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का सम्मान की सूचक पगड़ी पहनाकर सम्मान किया और महोत्सव की यादगार बनी रहे, इसके लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

इस मौके पर फरीदाबाद के एसडीएम अमित कुमार, बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोक चंद, नगराधीश बलिना, प्रो. एमपी सिंह तथा समाजसेवी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का प्रशासन की तरफ से स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.