गीता में हर वर्ग के उत्थान का संदेश : विपुल
फरीदाबाद जिले के सेक्टर-12 हुड्डा प्रदर्शनी सभागार में रविवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव शुरू हुआ। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में एक तरफ जहां विद्वानों ने गीता के महत्व पर चर्चा की, वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से भी लोगों को जीवनदर्शन समझाया गया।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : सेक्टर-12 हुड्डा प्रदर्शनी सभागार में रविवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव शुरू हुआ। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में एक तरफ जहां विद्वानों ने गीता के महत्व पर चर्चा की, वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से भी लोगों को जीवनदर्शन समझाया गया। विपुल गोयल ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव का देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में आज प्रचार-प्रसार हो रहा है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि अपनी संस्कृति की बदौलत ही भारतीय विश्व गुरु बना था। भारतीय संस्कृति का आज दूसरे देश भी अनुसरण कर रहे हैं। गीता एक धर्म ग्रंथ नहीं है। वह तो ऐसा ग्रंथ है जिसमें हर वर्ग, समाज, हर आयु वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संदेश मिलते हैं। उन्होंने इस बात के लिए खुशी जाहिर की कि गीता जयंती महोत्सव जिला व ब्लाक स्तर पर आयोजित करके आज गीता के प्रचार-प्रसार को आमजन आम जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। विद्वान बृजेश शर्मा ने भी गीता के महत्व पर चर्चा की।
विपुल गोयल ने विश्व ¨हदू परिषद, सनातन संस्था, संस्कार भारती, जगन्नाथ मंदिर, ¨हदू जनजागृति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, इस्कॉन ,जीओ गीता, सिद्धदाता आश्रम, गोपाल गौशाला,, सौर ऊर्जा विभाग, जिला स्वास्थ्य विभाग, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, एचएसआईडीसी, शिक्षा विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग ,आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सड़क सुरक्षा व रेडक्रास सोसायटी की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त अतुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, एसडीएम सतबीर मान, राजेश कुमार, अजय चोपड़ा तथा नगराधीश बलीना भी मौजूद रहीं।