भीषण गर्मी ने किया हाल-बेहाल
शहर में मंगलवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी से हाल बेहाल रहा। शहर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। थोड़ी-थोड़ी देर बाद गला सूखता रहा और लोगों ने गला तर करने को पानी का सहारा लिया। नौतपा की अगरबात करें तो इस दौरान सूर्यदेव पृथ्वी के सबसे नजदीक रहते हैं। इस कारण से भीषण गर्मी रहती है। घर में बाहर निकलना भारी पड़ता है। लॉकडाउन के चलते कम लोग ही घर से बाहर निकल रहे हैं लेकिन आवश्यक कार्यों से घर से बाहर जाने वाले लोगों ने मंगलवार को गर्मी से बचाव को एहतियात बरती।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में मंगलवार का दिन भी बेहद गर्म रहा। नौतपा के दूसरे दिन भी गर्मी से हाल बेहाल रहा। शहर का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कार्यदिवस पर आवश्यक कार्यों से घर से बाहर निकले लोग भीषण गर्मी में परेशान दिखाई दिए। कोरोना के चलते मुंह पर मास्क था, तो कई लोगों ने गमछे से सिर पर ढका हुआ था। लस्सी और मिल्क शेक की मांग बढ़ी
बढ़ती गर्मी को देखते हुए शीतल पेय पदार्थों की मांग अब बढ़ गई है। पांच नंबर मार्केट स्थित बिल्लू लस्सी कार्नर के सतपाल सिंह ने बताया कि एक-दो दिन से मलाई वाली ठंडी नमकीन व मीठी लस्सी और मिल्क शेक के शौकीन बढ़ गए हैं। मैंगो शेक भी इन दिनों अधिक बिकता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी, लस्सी की मांग में इजाफा होता जाएगा। सतपाल सिंह ने बताया कि उनके यहां डिस्पोजल गिलास में लस्सी पैक करके दी जाती है। कोरोना के चलते लॉकडाउन में पहले से ही घर से बिना वजह बाहर निकलना मना है। हमारी राय है कि अब कुछ दिनों तक जबरदस्त गर्मी में भी घर पर ही रहने में भलाई है। शरीर में इन दिनों पानी की कमी हो जाती है, इसलिए खूब पानी पीएं। बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ख्याल रखें।
-डॉ.मंजू वर्मा, आयुर्वेदाचार्य