Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया के नाम की रही गूंज, समाज कल्याण की हुई कामना

जागरण संवाददाता फरीदाबाद रविवार की छुट्टी का दिन शहरवासियों ने भगवान गणेश जी को समर्पित किया। गणेशोत्सव चूंकि इस बार सार्वजनिक रूप से मनाया नहीं जा रहा है इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन का रूप संक्षिप्त रखा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2020 08:12 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया के नाम की रही गूंज, समाज कल्याण की हुई कामना
गणपति बप्पा मोरया के नाम की रही गूंज, समाज कल्याण की हुई कामना

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: रविवार की छुट्टी का दिन शहरवासियों ने भगवान गणेश जी को समर्पित किया। गणेशोत्सव चूंकि इस बार सार्वजनिक रूप से मनाया नहीं जा रहा है, इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन का रूप संक्षिप्त रखा है। इसी के चलते कुछ सामाजिक संस्थाओं ने गणपति बप्पा की डेढ़ दिन में ही विदाई कर दी। जहां अधिक दिनों तक के लिए गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई हैं, वहां भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने कोरोना रोग को समाप्त करने की कामना की। महाराष्ट मित्र मंडल ने कर दी विदाई

loksabha election banner

महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कालोनी में विगत वर्षों में एक सप्ताह से अधिक का सार्वजनिक गणेशोत्सव आयोजित किया जाता रहा है। इस बार मंडल ने डेढ़ दिन में ही अपने बप्पा को विदाई दी, साथ ही गणपति बप्प्पा मोरया, अगले बरस तो तू जल्दी आ के जयघोष से गजानन का जल्दी लौटने का आह्वान भी किया। श्रद्धालुओं ने मास्क लगाकर तथा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरया के नाम की गूंज रही। महाराष्ट्र मित्र मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल तथा अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल के नेतृत्व में अस्थायी तालाब में प्रतिमा विसर्जित की गई। सिद्धदाता आश्रम में गणपति का पूजन

सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में भगवान गणपति का पूजन किया गया। आश्रम के स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने पूजन किया। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि देवों में प्रथम पूज्य गणपति जी को माना गया है। भगवान गणपति का पूजन करने के बाद ही सभी मांगलिक कार्य पूर्ण होते हैं। भगवान गणेश समाज को माता-पिता को सम्मान देने का भी संदेश देते हैं। उनका जीवन लोगों को सरल जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। पूर्व मंत्री के घर रही भजनों की धूम

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर शनिवार को गणेश जी विराजमान किए गए थे। रविवार को यहां गणेश उत्सव के दौरान भजनों की धूम रही। कोम चोपड़ा, सोनिया, मोनिका तथा निखिल ने देवी-देवताओं की शान में भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। विपुल गोयल के साथ उनकी पत्नी पल्लवी ने गणेश जी की पूजा-अर्चना की। ग्रेफ में भी गणेश उत्सव

ग्रेटर फरीदाबाद की फ्लोरिडा सोसायटी, सेक्टर 82 में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिला मंडली की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। आनंद और लल्लन ने गणेश वंदना की। सीमा और नेहा ने भजन प्रस्तुत किए। कई बच्चों ने कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुति से छाप छोड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान वृंदा, अदिति, काव्या तथा एंजेल ने उम्दा प्रस्तुति दी। गणेश सेवा समिति ने घर में किया पूजन

गणेश सेवा समिति की ओर से सदस्यों ने संजय कालोनी, सेक्टर-23 में अपने-अपने घर गणेश पूजन किया। समिति के अध्यक्ष यशोदानंद यादव ने बताया कि इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं किया गया। घर में ही प्रतिमा स्थापित की गई थी। घर में आयोजित गणेश पूजा में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए संदीप यादव, रामभवन, ब्रह्मानंद फौजी, राजू तथा रितेश शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.