Move to Jagran APP

गणेश महोत्सव में अनूप जलोटा ने भजनों से बांधा समां

शहर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 06:56 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 06:53 AM (IST)
गणेश महोत्सव में अनूप जलोटा ने भजनों से बांधा समां
गणेश महोत्सव में अनूप जलोटा ने भजनों से बांधा समां

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : शहर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उद्योग मंत्री विपुल गोयल की ओर से आयोजित गणपति महोत्सव की अलग ही धूम है। सेक्टर-17 में सजाए गए गणपति जी के दरबार में बड़ी संख्या में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां पहुंच रही हैं।

loksabha election banner

बॉलीवुड के गायक भी बप्पा के दरबार में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने भी गणेश जी के दरबार में हाजिरी लगाई, तो साथ ही खूबसूरत भजनों की प्रस्तुति दी। देवी-देवताओं की शान में प्रस्तुत किए गए भजनों से अनूप जलोटा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कत्थक के जाने-माने गुरु पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की शिष्या इलीशादीप गर्ग और उनकी शिष्या प्रिया शर्मा ने कत्थक की उम्दा प्रस्तुति दी। उद्योग मंत्री विपुल गोयल और अनूप जलोटा ने कत्थक नृत्यांगना इलीशादीप गर्ग की प्रस्तुति की सराहना की। ऐसे ही गायक मिलिद गाबा और राजीव चोपड़ा ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा।

इस मौके पर गणेश उत्सव में उद्योग मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल, भाजपा नेता अमन गोयल व राहुल ने अतिथियों व श्रद्धालुओं का स्वागत किया और व्यवस्था संभाली। जादूगर सीपी यादव ने दिया जल संरक्षण का संदेश

महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव में मैजिक शो का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। जादूगर सीपी यादव ने हैरतअंगेज करतब तो दिखाए ही, जल, पर्यावरण संरक्षण और बेटी बचाओ का संदेश भी दिया। बड़ी संख्या में बच्चों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआतगणेश जी की पूजा से की गई। कार्यक्रम के समापन पर महाराष्ट्र मित्र मंडल से जुड़े रवि कांत, प्रवीन राठौर, लक्ष्मण पांचाल, चितामणि, अक्षय पांचाल तथा रमा कांत ने जादूगर सीपी यादव कोश्री फल एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से एनआइटी संजय कालोनी, सेक्टर-23 में आयोजित गणेश उत्सव में महिला मंडली ने कीर्तन प्रस्तुत किए। मंडल के अध्यक्ष यशोदानंदन यादव और महासचिव संदीप ने श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.