Move to Jagran APP

ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल ने लगाई बप्पा के दरबार में हाजिरी

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-17 स्थित निवास पर चल रहे गणपति महोत्सव में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को ओडीशा के राज्यपाल प्रो. गणेश लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिकरत की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 08:26 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:52 AM (IST)
ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल  ने लगाई बप्पा के दरबार में हाजिरी
ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल ने लगाई बप्पा के दरबार में हाजिरी

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-17 स्थित निवास पर चल रहे गणपति महोत्सव में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियां पहुंची। बुधवार को ओडिशा के राज्यपाल प्रो.गणेशी लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राज्यपाल ने गणेश प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया। उन्होंने सुबह की आरती में हिस्सा लिया। महोत्सव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा सांसद और सूफी गायक हंसराज हंस, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह, बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने भी हिस्सा लिया। पंडाल में हस्तियों के पहुंचने पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने अभिनंदन किया। राज्यपाल प्रो. गणेश लाल ने कार्यक्रम के आयोजन पर विपुल गोयल को बधाई दी।

loksabha election banner

गायक हंसराज हंस, अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ भजन भी प्रस्तुत किए। हस्तियों के बीच बच्चों ने भगवान गणेश के भजन पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया। गायक विशाल मिश्रा ने भी गणपति बप्पा के दरबार भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी।

महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से आयोजित सार्वजानिक श्री गणेश उत्सव में भजन संध्या का आयोजन किया गया। स्वर साधना मंदिर की निदेशक संगीत गुरु अंजू मुंजाल के ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी। शुभम एवं कौशल की सुंदर प्रस्तुति ने रंग जमा दिया। ²ष्टि ने और नंदनी ने तेरे मोटे मोटे नैन भजन की प्रस्तुति दी। प्रणव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। शालू ने जब से सांवरे ने पकड़ा भजन प्रस्तुत किया। ऐसे ही पूजा, सुकृति, विकास, चेतन एवं सावन ने भी भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। देशभक्ति गीत पर नेहा, रिया, इंदिशा, गार्गी, संवेदना, सान्या, खुशी एवं मिताली ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल और अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल ने सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया। इनके अलावा महराष्ट्र मंडल की ओर से गीता मंदिर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से सेक्टर-23, संजय कालोनी में गणेश उत्सव के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मंडल के अध्यक्ष यशोदानंदन यादव ने श्रद्धालुओं के साथ गणेश जी की आरती की। ऐसे ही पांच नंबर तत्कालेश्वर शिव मंदिर में भी गणेश उत्सव की धूम रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.