सामाजिक कार्यों के साथ हो रही गणपति बप्पा मोरया की गूंज
जासं, फरीदाबाद: शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया की धूम चल रही है साथ ही सांस्कृतिक क
जासं, फरीदाबाद: शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा मोरया की धूम चल रही है साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी कलाकार रंग जमा रहे हैं। कहीं रक्तदान शिविर लगाए गए तो कहीं नृत्य व गायन की धूम रही।
महाराष्ट्र मंडल की ओर से गीता मंदिर में गणपति जी की पूजा अर्चना की गई। मंडल के अध्यक्ष मि¨लद कारखानिस और महासचिव संदीप राव के साथ भक्तों ने बप्पा की पूजा की।
गीता मंदिर में मंडल की ओर से इको फ्रेंडली मूर्ति से गजानन दरबार सजाया गया है।
संदीप राव ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-15, प्रेरणाधाम में सुगम संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वैश्य समाज ने किया गजानन को प्रसन्न
वैश्य समाज व युवा सेवा मंच की ओर से 7वें श्री गणेश उत्सव के दौरान पूजा की गई और फल, फूल से गजानन को प्रसन्न किया गया। वैश्य भवन में चल रहे गणेश उत्सव में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।
गणेश उत्सव के आयोजन में सुरेश अग्रवाल, संतोष गुप्ता, दीपक टांटिया, विजय वालिया और मुकेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
महाराष्ट्र मित्र मंडल
महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से गांधी कॉलोनी में स्वर साधना ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
अध्यक्ष राजेंद्र पांचाल के साथ गणेश भक्तों ने पूजा में हिस्सा लिया।
पांचाल ने बताया कि 28 अगस्त को संगीत कुर्सी व महिलाओं के विविध कार्यक्रम, 29 को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 30 अगस्त श्री सत्य नारायण महापूजा होगी और 31 अगस्त को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ गणेश उत्सव का समापन किया जाएगा।
श्री गणेश सेवा मंडल
गणेश सेवा मंडल की ओर से संजय कॉलोनी, सेक्टर 23 में गणेश भक्तों ने रविवार सुबह गणेश जी की पूजा की। दोपहर में कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने मंडल के अध्यक्ष यशोदा नंद यादव के साथ मोदक और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया। यशोदा नंद ने बताया कि 31 अगस्त को जागरण का भी आयोजन किया जाएगा।
श्री सिद्धदाता आश्रम
श्री सिद्धदाता आश्रम में प्रतिदिन गणेश पूजा का आयोजन किया गया। रविवार को स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने गणेश भगवान का अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की और भक्तों को सत्य मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
नीलकंठ महादेव मंदिर
सेक्टर-आठ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में गणेश पूजा के दौरान पंडित यादराम शास्त्री ने पूजा, अर्चना की। अध्यक्ष अमर बंसल की मौजूदगी में भक्तों ने पूजा की। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से हर पर्व, त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं।