विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में पिता ने 6 साल के बेटे को गला घोंटकर मार डाला, हत्या करने के बाद खुद भी फंदे पर झूला

Published: Mon, 11 May 2026 11:35 AM (IST)

फरीदाबाद के दयालपुर गांव में एक पिता ने अपने छह साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और ...और पढ़ें

बेटे की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या। फोटो: सांकेतिक

बेटे की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. पिता ने छह साल के बेटे की गला दबाकर हत्या की

  2. बेटे की हत्या के बाद पिता ने खुद आत्महत्या कर ली

  3. सट्टे, शराब की लत और आर्थिक तंगी कारण बताई जा रही है

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के दयालपुर गांव एक युवक ने अपने छह साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में रखवा दिए हैं। दोपहर को पोस्टमार्टम होगा।

सट्टे और शराब से परेशान होकर अलग रह रही थी पत्नी

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दयालपुर गांव में रहने वाला सागर सट्टा खेलता था और शराब पीता था। इसलिए उसकी पत्नी अपने छह साल के बेटे और सास-ससुर के साथ पड़ोसी मच्छगर गांव में रहने लगे।

पत्नी के मकान से बेटे को लाने के बाद मार डाला 

सागर दयालपुर में अपने मकान में अकेला रहता था। रविवार को वह मच्छगर गांव गया और अपने बेटे को लेकर दयालपुर आ गया। यहां उसने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

पड़ोसी जब इनके घर गया तो इस मामले का पता चला। इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीण भी हैरान रह गए। पता चला है कि अकेला रहने और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में फर्जी ट्रेडिंग ऐप, वॉट्सएप ग्रुप और फर्जी कॉल से लाखों की साइबर ठगी, 47 लाख का लगाया चुना

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में कचरे का अंबार: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बढ़ा बीमारियों का खतरा