फरीदाबाद में CM नायब सैनी को काले झंडे दिखाने जा रहे किसान रोके गए, मुआवजा विवाद जारी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन के दौरान फरीदाबाद के बड़ौली और प्रह्लादपुर गांव के किसानों ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया।
-1781094712813_m-1790518010822_m.webp)
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी।
HighLights
मुख्यमंत्री नायब सैनी को काले झंडे दिखाने का प्रयास।
पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को रोका।
किसान 309 दिनों से उचित मुआवजे की मांग कर रहे।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बड़ौली और प्रह्लादपुर गांव के किसानों का विरोध एक बार फिर सामने आया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मैराथन में आगमन के दौरान काले झंडे दिखाने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष धनसिंह कोतवाल, धरना अध्यक्ष वीरपाल गुर्जर और उनके समर्थकों को पुलिस बल ने रास्ते में ही रोक दिया।
वीरपाल गुर्जर ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलता, उनका संघर्ष जारी रहेगा और किसान पीछे नहीं हटेंगे। बड़ौली और प्रह्लादपुर गांव के किसानों का धरना 309 दिनों से जारी है। करीब 16 वर्ष पहले किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था और इसके लिए 645 रुपये प्रति गज की दर से मुआवजा तय किया गया।
मौजूदा बाजार दरों को देखते हुए इस मुआवजे से संतुष्ट नहीं
किसानों का कहना है कि मौजूदा बाजार दरों को देखते हुए वे इस मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं। किसानों ने लैंड पूलिंग योजना के तहत समाधान की पेशकश करते हुए अधिग्रहित जमीन के बदले उचित जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। इस दौरान मेहर चंद, चंद्रपाल,विजयपाल चंदेला, रणवीर, वीरेंद्र चंदीला, सतबीर चंदीला, सूरज चंदीला, ओमप्रकाश भाटी, किसान भाटी, डा.जय प्रकाश, सुका मास्टर, रोहित चंदीला मौजूद रहे।
