फरीदाबाद में दुस्साहसिक वारदात: पूर्व सरपंच के घर 1 करोड़ रुपये की डकैती, बंधक बनाकर लूटी नकदी
फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में पूर्व सरपंच मोहम्मद कदीम के घर बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की डकैती की। ...और पढ़ें
-1790490938278_m.webp)
पूर्व सरपंच देवी सिंह के परिवार को बेहोश करके डेढ़ करोड़ की डकैती। जागरण
HighLights
फरीदाबाद के फतेहपुर तगा में पूर्व सरपंच के घर डकैती।
बदमाशों ने मोहम्मद कदीम को बंधक बनाकर एक करोड़ लूटे।
पुलिस को वारदात में किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल होने का संदेह।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के शाहपुर कलां गांव में पूर्व सरपंच देवी सिंह के परिवार को बेहोश करके डेढ़ करोड़ रुपये चोरी का मामला पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई है कि गांव फतेहपुर तगा की जौहड़ कॉलोनी में शुक्रवार देर रात पूर्व सरपंच मोहम्मद कदीम के घर बदमाशों ने एक करोड़ की डकैती डाल दी।
वारदात के बाद कदीम के हाथ-पैर बांधकर उन्हें कमरे में छोड़ दिया और मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए।
कदीम ने बताया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले अपने मोहल्ले में मकान खरीदा था। मरम्मत और रंगाई-पुताई के बाद बृहस्पतिवार से सामान नए घर में ले जा रहे थे। परिवार पुराने मकान में ही रह रहा था।
बदमाशों ने मारपीट की
शुक्रवार रात करीब 11 बजे वे अकेले नए मकान में सोने चले गए। रात करीब सवा दो बजे बदमाशों ने उन्हें जगाया। आंख खुलने पर सामने पांच नकाबपोश खड़े थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। बदमाशों ने नकदी और जेवर के बारे में पूछा। कदीम ने घर में पैसे नहीं होने की बात कही तो उनके साथ मारपीट की गई।
रस्सी से बांधकर बदमाश फरार
बताया कि एक बदमाश पिस्तौल ताने रहा, जबकि अन्य ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़ दिए। अलमारी से चार लाख रुपये निकालने के बाद बदमाशों ने संदूक में रखी करीब एक करोड़ रुपये की रकम ले ली। इसके बाद कदीम को चारपाई पर रस्सी से बांधकर फरार हो गए।
कदीम के मुताबिक, लूटी गई रकम उन्होंने जमीन खरीदने के लिए रखी थी। करीब दस महीने पहले उन्होंने कुरैशीपुर में जुववमीन बेची थी। हाल में गांव में एक जमीन का सौदा किया था और उसी के भुगतान के लिए रुपये नए पुीमिका्ननेव में लाए थे।
बदमाशों के जाने के बाद कदीम ने किसी तरह पैरों का बंधन खोला और जीने पर पहुंचकर शोर मचाया। पास के पुराने मकान में सो रहे उनके बेटे आवेश ने आवाज सुनी और पहुंचकर उनके हाथ खोले। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
बदमाश कदीम का मोबाइल भी साथ ले गए थे, जिसे कुछ दूरी पर खेत में फेंक दिया। फोन में लगे सुबह पांच बजे के अलार्म से उसके खेत में पड़े होने का पता चला। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि बदमाशों को घर में रुपये रखे होने की जानकारी थी। इससे साफ है कि किसी नजदीकी व्यक्ति ने वारदात की है या कराई है।
यह भी पढ़ें- डकैती-हत्या मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, बदल रहा था ठिकाने; पंचकूला पुलिस ने दिल्ली से दबोचा
