विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के इस किसान की रातों-रात चमकी किस्मत! आप भी अपनी भैंस का रजिस्ट्रेशन कराएं और पाएं हजारों का इनाम

Published: Sat, 27 Jun 2026 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2026 03:16 PM (IST)

पशुपालन विभाग ने फरीदाबाद में मुर्रा भैंसों की दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें हर्ष नागर की दो भैंसों ने 21 ...और पढ़ें

फज्जुपुर नीमका गांव में दुग्ध प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली दो भैंस। सौ. विभाग

फज्जुपुर नीमका गांव में दुग्ध प्रतियोगिता में अव्वल आने वाली दो भैंस। सौ. विभाग

HighLights

  1. फरीदाबाद में मुर्रा भैंसों की दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित।

  2. हर्ष नागर की भैंसों ने जीता 40 हजार का इनाम।

  3. पशुपालक अपने पशुओं का पंजीकरण कराकर लाभ उठाएं।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुर्रा नस्ल की भैंस पालने वाले पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा 18 किलो से ऊपर दूध देने वाली मुर्रा भैंसों की दूध रिकार्डिंग करवाई जा रही है। अच्छा दूध देने वाली मुर्रा भैंसों का इनाम के लिए चयन किया जा रहा है।

मुर्रा विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा फज्जुपुर नीमका गांव में दुग्ध प्रतियोगिता करवाई गई। यहां हर्ष नागर की दो मुर्रा भैंसों काे अधिक दूध देने पर इनाम के लिए चयन किया गया। पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डा. सचिन धनखड़ के निर्देश अनुसार दुग्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

C-134-1-NOI1125-446651

राजकीय पशु औषधालय के प्रभारी वीएलडीए राजबेल देशवाल ने बताया सरकार एवं पशुपालन विभाग द्वारा अच्छी नस्ल की मुर्रा भैंसों की दूध प्रतियोगिता आयोजित करके पशुपालकों को इनामी राशि देने का प्रविधान है। गांव फज्जुपुर नीमका के पशुपालक हर्ष नागर की एक मुर्रा भैंस का 21 किलो और दूसरी भैंस का 19 किलो दूध रिकार्ड किया।

मिलेगा 40 हजार रुपये इनाम 

पशुपालक को 40 हजार रुपये इनाम देने के लिए चयन किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी पशुपालक अपने पशु का रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना का लाभ ले सकता है। डा. पीयूष,डा. सत्येंद्र, वीएलडीए संदीप कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जल संकट का अलर्ट! फरीदाबाद की कई कॉलोनियों में 48 घंटे नहीं आएगा पानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।