विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: सर्विस रोड की ग्रिल काटकर ग्रीनबेल्ट पर किए कब्जे, एनएचएआई मौन

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:57 PM (IST)

फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुरक्षा ग्रिल काटकर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। ...और पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुरक्षा ग्रिल काटकर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुरक्षा ग्रिल काटकर ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं।

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर सुरक्षा ग्रिल काटी जा रही हैं।

  2. फरीदाबाद में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे लगातार बढ़ रहे हैं।

  3. एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के दोनों ओर की सर्विस रोड पर लगी सुरक्षा ग्रिल को काटने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। मसला सिर्फ चोरों द्वारा ग्रिल काटने का नहीं बल्कि इसके साथ बनी ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का भी है। कबाड़ी, दुकानदार, स्ट्रीट फूड बेचने वाले कई लोग ग्रिल को काटकर ग्रीन बेल्ट में घुस गए हैं और अपने अपने धंधे चला रहे हैं।

ऐसी आशंका है कि यह सब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा है। यही कारण है कि ग्रीन बेल्ट पर कब्जे बढ़ते जा रहे हैं और ग्रिल काटने वालों पर अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

नियमानुसार एनएचएआई की तरफ चोरी के संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज करानी चाहिए थी, जबकि इस तरह की एक भी शिकायत नहीं दी गई है।

करीब 23 किलोमीटर तक की रोड एनएचएआई के अधीन 

फरीदाबाद में अनंगपुर डेयरी से लेकर कैल गांव तक करीब 23 किलोमीटर तक की रोड एनएचएआई के अधीन आती है। जब यह बाइपास के रूप में जानी जाती थी, तब भी एनएचएआई के अधीन थी, लेकिन अब जबकि बायपास सर्विस रोड के साथ साथ डीएमई के रूप में विकसित हो चुका है।

सर्विस रोड फरीदाबाद शहवासियों की लाइफलाइन बन चुकी

सर्विस रोड फरीदाबाद शहवासियों की लाइफलाइन बन चुकी है। 23 किलोमीटर के इस बड़े हिस्से में सर्विस रोड की सुरक्षा के लिए लगी ग्रिल को करीब 40 से अधिक जगह से काटकर अवैध रास्ता बना लिया गया है। लगातार ग्रीन बेल्ट पर कब्जा बढ़ता जा रहा है। एनएचएआइ की पेट्रोलिंग टीम रोजाना गश्त करती है लेकिन कार्रवाई की बजाय अनदेखी कर रही है।

मेरी जानकारी में यह बात नहीं है कि डीएमई की सर्विस रोड पर ग्रिल को जगह जगह ग्रीन बेल्ट पर कब्जा किया जा रहा है। मैं सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाकर रिपोर्ट तैयार करवाऊंगा और फिर ग्रिल काटने वाले और कब्जा करने वालों पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

यह भी पढ़ें- 'बच्चों का ध्यान रखना, पत्नी को खर्चा देना...', चाचा को संदेश भेजकर फरीदाबाद नहर में कूदा युवक