Move to Jagran APP

व्यवस्था बिगड़ने पर निगमायुक्त ने संभाली सफाई की कमान

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की नौ सितंबर से चल रही हड़ताल के चलते शुक्रवार को 11 दिन बाद शहर की सफाई हो पाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Sep 2019 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:36 AM (IST)
व्यवस्था बिगड़ने पर निगमायुक्त 
ने संभाली सफाई की कमान
व्यवस्था बिगड़ने पर निगमायुक्त ने संभाली सफाई की कमान

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : नगर निगम सफाई कर्मचारियों की नौ सितंबर से हड़ताल जारी है और शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे हैं। इधर व्यवस्था बिगड़ती देख निगमायुक्त सोनल गोयल ने स्वयं सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की कमान संभालते हुए शहर का निरीक्षण किया और ईकोग्रीन के करीब 500 कर्मचारियों को एनआइटी, बल्लभगढ़ और ओल्ड फरीदाबाद में काम पर लगाने के आदेश जारी किए। सफाई शुरू भी हो गई है। दूसरी तरफ हड़ताल पर चल रहे नगर निगम कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की घोषणा कर दी है।

loksabha election banner

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 27 से 30 अगस्त तक हड़ताल की थी। हड़ताल में ईकोग्रीन के कर्मचारी भी शामिल हो गए थे। बाद में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अधिकांश मांगे मानी जाने पर हड़ताल खत्म कर दी थी। दूसरी तरफ ईकोग्रीन कंपनी ने हड़ताल पर रहे कर्मचारियों को काम पर न लेकर नई कर्मचारियों की भर्ती कर ली थी। अभी तक ईकोग्रीन के करीब 300 पुराने कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। इन कर्मचारियों को काम पर लेने की मांग के साथ नगर निगम सफाई कर्मचारी टूल डाउन हड़ताल पर हैं। अब शुक्रवार को ईकोग्रीन की ओर से सड़कों तथा गली-मोहल्लों की सफाई के काम में कर्मचारियों को लगा दिया गया। एक दर्जन से अधिक खत्तों को देखा

निगमायुक्त सोनल गोयल ने नेहरू ग्राउंड, लायंस क्लब, तिकोना पार्क, व्यापार मंडल कार्यालय, माता वैष्णव देवी मंदिर, हार्डवेयर चौक, उपायुक्त आवास सेक्टर-15ए, जिमखाना क्लब तथा दौलताबाद गांव के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक खत्तों का निरीक्षण किया। दौलताबाद गांव के खत्ते पर कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर सोनल गोयल ने नाराजगी जताई और इकोग्रीन कंपनी के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने डबुआ कालोनी स्थित कंपनी के कूड़ा लिफ्टिंग प्लांट का निरीक्षण भी किया। सोनल गोयल ने कहा कि जब तक सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो जाता, तब तक वह नियमित रूप से शहर का निरीक्षण करती रहेंगी।

संवारी जाएगी शहर की ग्रीनबेल्ट

शहर की ग्रीनबेल्ट को संवारा जाएगा। सेक्टर-15ए सामने दौरा करते हुए निगमायुक्त सोनल गोयल ने कहा कि सेक्टर एरिया की ग्रीनबेल्ट को संवारा जाएगा। उन्होंने अधीक्षण अभियंता बिरेंद्र कर्दम और ईकोग्रीन के अधिकारियों से कहा कि स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण अभियान को गंभीरता से लिया जाएगा। प्रदेश भर में तेज करेंगे आंदोलन

नगरपालिका कर्मचारी संघ शनिवार को प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। शनिवार को हर जिले में ईकोग्रीन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा, तो 24 सितंबर को जिला उपायुक्त के माध्यम से आगे प्रदेशव्यापी हड़ताल के संदर्भ में नोटिस दिया जाएगा। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर बालगुहेर ने बताया कि ईकोग्रीन के अधिकारी हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों को अगर काम पर नहीं लेते हैं, तो आंदोलन तेज किया जा रहा है। हम सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता से ले रहे हैं। ईकोग्रीन के कर्मचारियों ने शुक्रवार से शहर में सफाई करनी शुरू कर दी है। खत्तों से भी कूड़ा उठाया जा रहा है। आरडब्ल्यूए तथा सामजिक संगठनों को भी स्वच्छता अभियान से जुड़ कर आगे आना चाहिए।

-सोनल गोयल, निगमायुक्त। हमने घर-घर से कूड़ा उठाने के साथ ही सड़कों की सफाई भी शुरू कर दी है। हमारा प्रयास शहर को साफ-सुथरा करने का है।

-रवि त्रिवेदी, प्रोजेक्ट हेड, ईकोग्रीन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.