प्रिसेस पार्क सोसायटी में भी दुर्गा पूजा का आयोजन
ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिसेस पार्क सोसायटी में भी बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:21 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 07:21 PM (IST)
जासं, फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद की प्रिसेस पार्क सोसायटी में भी बृहस्पतिवार को दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने देवी मां के दरबार में हाजिरी लगाई। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विनोद छावड़ी, कोषाध्यक्ष ऋषि कपूर और पूर्व अध्यक्ष डा.रामभगत की मौजूदगी में देवी मां की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में अमितवा दास, अपराजिता, सारिका राय, संगीता दास, अर्पिता, ससगर मंडल, आरोमोय चक्रबर्ती, शांता चक्रबर्ती तथा अमिताभ दास भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें