फरीदाबाद के भांखरी गांव में डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में धरना, पार्षद समेत हिरासत में कई लोग
फरीदाबाद के भांखरी गांव में डंपिंग यार्ड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे पार्षद और अन्य लोगों को पुलिस ने ...और पढ़ें
-1792153801174_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
भांखरी गांव में डंपिंग यार्ड का विरोध, पुलिस कार्रवाई।
पार्षद जगत फागना सहित कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए।
अरावली में कचरा डालने से पर्यावरण को नुकसान का आरोप।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। भांखरी गांव में बनाए जा रहे डंपिंग यार्ड को लेकर विरोध में बैठे पार्षद और अन्य लोगों को शुक्रवार को पुलिस ने जबरन हटाने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने धरना स्थल पर बैठे पार्षद जगत फागना को भी जबरन अपनी बस में बैठा दिया। इस दौरान फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर जाम भी लग गया। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने टेंट उखाड़कर फेंका
धरनास्थल पर लगाया गया टेंट भी पुलिस ने उखाड़कर फेंक दिया। कार्रवाई के बाद मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव भांखरी और सैनिक कॉलोनी के सैकड़ों लोग नगर निगम के खिलाफ पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे थे।
कचरा डालने के विरोध में कर रहे प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी अरावली क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कथित तौर पर अवैध रूप से कचरा डाले जाने का विरोध कर रहे थे। लोगों का आरोप था कि अरावली में लगातार कचरा डाले जाने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसके अलावा कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने आशंका जताई कि गंदगी और दुर्गंध के चलते कैंसर जैसी बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। इसी समस्या को लेकर स्थानीय लोग धरने पर बैठकर विरोध जता रहे थे।--
दो दिन पहले भी पुलिस से हुई थी नोकझोक
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दो दिन पहले भी कचरा फेंकने को लेकर विरोध जताया था। इस दौरान लोगों ने ट्रकों से मौके पर पहुंचे कचरे को फेंकने से रोक दिया था। लोगों का आरोप है कि लगातार कचरा ढालने से बंधवाड़ी के बाद अरावली में एक ओर कूड़े का पहाड़ खड़ा हो रहा है।
कूड़े से निकलने वाली लीचड़ से भूजल प्रदूषित होगा। यह अरावली में रहने वाले पशु-पक्षियों के लिए भी खतरनाक होगा। आसपास के लोगों को गंदगी के चलते घरों में रहना दुभर हो गए। लोगों ने नगर निगम को चेतावनी दी थी कि जब तक कूड़ा डालना बंद नहीं होगा वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे।
कार्रवाई के बाद मौके पर तनाव
धरना समाप्त कराने की कार्रवाई के बाद भांखरी के पास तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अरावली में कचरा डाले जाने को लेकर स्थानीय लोगों में पहले से नाराजगी थी। ऐसे में धरने पर बैठे लोगों को जबरन हटाए जाने के बाद उनका रोष और बढ़ गया।
निस्तारण नहीं होने से लगातार बढ़ रही है समस्या
निस्तारण नहीं होने से लगातार समस्या बढ़ती जा रही है। शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए है। अब निस्तारण के साथ साथ निगम के लिए कूड़ा एकत्र करना भी चुनौती बन गया है। क्योंकि जहां पर निगम की ओर से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। वहीं पर लोग विरोध शुरू कर रहे हैं।
कचरा निस्तारण को लेकर मेयर की ओर से पार्षदों से किसी भी तरह का सुझाव नहीं लिया गया। जिसकी वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। सदन की बैठक करके पार्षदों के साथ मिलकर इस समस्या को पहले ही सुलझाया जा सकता था। पिछले दो साल में सदन की एक भी बैठक नहीं हुई।
अजय बैसला, पार्षद
कचरा निस्तारण को लेकर नई योजना तैयार की जा रही है। अब वार्ड स्तर पर भी कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
यशेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 23 अक्टूबर से सजेगा सूरजकुंड दीवाली मेला, सीएम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ; तैयारी हुई तेज
