Move to Jagran APP

उपायुक्त ने किया गांवों का दौरा

यमुना में रविवार को हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बुधवार की सुबह फरीदाबाद की सीमा तक पहुंच गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 07:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 07:00 PM (IST)
उपायुक्त ने किया गांवों का दौरा

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : यमुना में रविवार को हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 8.28 लाख क्यूसिक पानी बुधवार को फरीदाबाद की सीमा में सुबह ही पहुंच गया। हालांकि खतरे के निशान से नीचे पानी बह रहा है। 207.6 पर पानी का बह रहा था। ज्यादा पानी आने की वजह से फसलों में अवश्य भर गया। उपायुक्त अतुल कुमार, एसडीएम त्रिलोक चंद और जिला परिषद के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने दौरा किया। उपायुक्त ने गांव अरुआ, मोठूका नंगला, छांयसा, मोहना का दौरा किया। उपायुक्त ने अधिकारियों से शिविर में गांव लतीपुर के ठहराए गए ग्रामीणों की भोजन व्यवस्था, पीने के पानी और बिजली के बारे में जानकारी ली।

loksabha election banner

गांव साहुपुरा खादर के सरपंच तारा चंद ने बताया कि गांव लतीपुर उनकी पंचायत में आते हैं। गांव में कुल 200 लोग हैं। इनमें से 55 लोग आ चुके हैं। अन्य को लेने के लिए पंचायत के सदस्य और पुलिस गई हुई है। गांव के मकानों में पानी अंदर तक भर चुका है। ये गांव उत्तर प्रदेश की तरफ दनकौर के नजदीक है। दो दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल

गांव छांयसा, मोठूका, नंगला, अरुआ के सरकारी स्कूलों को दो दिन बंद करने के आदेश दिए हैं। इन स्कूलों में उन गांवों के ग्रामीणों को ठहराने के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं, जहां पर बाढ़ से पानी भर गया है। अगले दो दिन में यमुना का पानी घटने की उम्मीद है। पानी घटने के बाद ये लोग वापस अपने घरों को लौट जाएंगे।

इधर, जिला परिषद के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने गांव मोहना, छांयसा, मोठूका, अरुआ का दौरा कर किसानों से फसलों के बारे में पूछा। मोहना मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पहलवान और सरपंच रणजीत सिंह ने बताया कि फसलों में पानी भर गया है। यदि यमुना का जलस्तर और बढ़ गया, तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। पानी से सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी की फसलों में हुआ है। यमुना में ओखला बैराज से बुधवार को 1.71 लाख क्यूसिक पानी बह रहा था। अब पानी के ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है। देर रात तक पानी घटना शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह तक दो से ढाई फुट पानी घट जाएगा।

-वीएस रावत, कार्यकारी अभियंता, फरीदाबाद यमुना का पानी अभी तक लतीपुर और दूल्हेपुर के अतिरिक्त किसी भी अन्य गांव की आबादी के अंदर नहीं घुसा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। प्रशासन यमुना पर पूरी तरह से निगाह बनाए हुए है।

-त्रिलोक चंद, एसडीएम, बल्लभगढ़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.