विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में फिर से Bulldozer Action, स्टिल्ट+4 निर्माणों पर सोमवार से तोड़फोड़, 300 से ज्यादा घरों को नोटिस

Published: Sun, 26 Apr 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद में सोमवार से अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान फिर से शुरू होगा। नगर निगम ने सैनिक कॉलोनी, एनआईटी ...और पढ़ें

फरीदाबाद में फिर से बुलडोजर एक्शन की तैयारी। फोटो: सांकेतिक

फरीदाबाद में फिर से बुलडोजर एक्शन की तैयारी। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. सोमवार से फरीदाबाद में तोड़फोड़ अभियान फिर शुरू होगा

  2. 300 से अधिक मकानों को अवैध निर्माण के नोटिस मिले

  3. सैनिक कॉलोनी, एनआईटी, दयालबाग में होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हाई कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ अभियान को सोमवार से फिर शुरू किया जाएगा। निगम की ओर से 300 से अधिक मकानों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह तोड़फोड़ सैनिक कालोनी, एनआईटी एक, दो, तीन, चार, पांच और दयालबाग में की जाएगी। घरों के आगे बनाए गए रैंप, ग्रिल और किसी भी तरह के अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है।

स्टिल्ट प्लस फोर निर्माण से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने साफ निर्देश दिए थे कि काॅलाेनियों और सेक्टरों की सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाए। इसके बाद डीटीपीई (एनफोर्समेंट) ने सोमवार से ग्रेटर फरीदाबाद की कालोनियों में अभियान शुरू किया था।

तीन दिनों तक चली कार्रवाई में करीब 450 मकानों के बाहर से अवैध कब्जे हटाए गए। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने भी बृहस्पतिवार को दो सेक्टरों में अभियान चलाकर करीब 200 मकानों से अतिक्रमण हटाया।

सोमवार से तीनों विभाग फिर से कार्रवाई करेंगे शुरू

बृहस्पतिवार के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया गया था। सोमवार से तीनों विभाग फिर से कार्रवाई को शुरू करेंगे। विभागों की ओर से लोगों से कहा गया था कि वह खुद ही अपना अवैध निर्माण तोड़कर उसका मलबा हटा ले।

लेकिन विभाग की अपील का लोगों पर कोई प्रभाव नजर नहीं आया। डीटीपीई अधिकारी योजन चौधरी ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में लोगों से कहा गया था कि वह अपना अवैध निर्माण खुद ही हटा ले। इससे नुकसान कम होगा।

अब सोमवार को अभियान चलाने के दौरान सभी अवैध निर्माण तोड़ दिए जाएंगे। नगर निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि निगम की ओर से तोड़फोड़ की पूरी तैयारी है। उनके पास तोड़फोड़ रोकने को लेकर कोई आदेश नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे बनने के चलते काटे 20 हजार पेड़, रोप दिए एक लाख पौधे; 11 सेक्टर के लोगों को मिलेगी राहत