प्रदेश में बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं: तंवर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में राष्ट्रपति से सम्मानित युवती किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा सरकार को पूरी तरह
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में राष्ट्रपति से सम्मानित युवती से किए गए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवतियों को अपनी आबरू बचाना मुश्किल हो रहा है। सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नाम सिर्फ एक जुमला बनकर रह गया है। आए दिन सरकार में घोटाले हो रहे हैं। राफेल घोटाला, पेपर लीक घोटाला, अवैध खनन घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला जैसे दर्जनों है। ये जुमला के साथ-साथ घोटालों की सरकार बन गई है।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर अपनी साइकिल यात्रा के पांचवे चरण के तीसरे दिन गांव अटाली-मोहना में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। यात्रा नीमका होते हुए पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांवों मुजैड़ी, आइएमटी वीटा चौक, चंदावली, मच्छगर, दयालपुर, अटाली, छांयसा, मोहना, अटेरना, जवां, फतेहरपुर बिल्लौच, डीग, प्याला, सीकरी, पृथला, बाघौला, हुडा सेक्टर-2 से होकर गुजरती हुई पलवल के महाराणा प्रताप भवन पहुंची। यात्रा का जगह-जगह गांवों में प्रदेश कांग्रेस के सचिव सत्यवीर डागर के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोहों में पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान सत्यवीर डागर ने पृथला क्षेत्र में आगमन करने पर तंवर का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूत करने में पूरी तरह से तत्पर हैं। घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराकर पार्टी को पुन: सत्ता में लाने का काम करेंगे।
इस मौके पर यशपाल नागर, पूर्व विधायक आनंद कौशिक, डॉ.राधा नरुला,, विकास चौधरी, सुमित गौड़, राजेंद्र शर्मा, राकेश भडाना, सुभाष चौधरी, राजीव लांबा, वंदना पोपली, राजेश तेवतिया, रेनू चौहान मौजूद थे।