विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: आंधी-बारिश के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर गिरी क्रेन, तीन श्रमिकों की मौत

By Harender NagarEdited By: Anup Tiwari
Published: Thu, 04 Jun 2026 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2026 11:18 PM (IST)

फरीदाबाद में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। तेज आंधी और ...और पढ़ें

HighLights

  1. फरीदाबाद में एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान क्रेन पलटी।

  2. तेज आंधी-बारिश के कारण हुआ यह बड़ा हादसा।

  3. हादसे में तीन श्रमिकों की दुखद मौत हुई।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के पन्हेड़ा खुर्द के पास फ्लाईओवर निर्माण के दौरान तेज आंधी और वर्षा के कारण गुरुवार शाम सैकड़ों टन वजनी गैंट्री क्रेन पोर्टा केबिन पर पलट गई।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 19.00.10 (1)

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। जागरण

केबिन में चार श्रमिक मौजूद थे, इनमें से तीन की मौत हो गई। एक श्रमिक सुरक्षित बच गया। मृतकों व घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्षा और आंधी से बचने के लिए श्रमिक पोर्टा केबिन में घुस गए थे। केबिन श्रमिकों के ठहरने के लिए निर्माण स्थल पर रखा गया था।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 19.19.58

पोर्टा केबिन पूरी तरह क्रेन के नीचे दब गया और उसमें मौजूद श्रमिक अंदर ही फंस गए। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर बचाव कार्य में जुट गया, कई एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड पहुंचीं। क्रेन में अधिक वजन होने के कारण उसे दूसरी क्रेनों से उठाने के प्रयास विफल हो गए इसलिए कटर से पोर्टा केबिन को काटकर श्रमिकों को बाहर निकालने की नीति अपनाई गई।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 19.20.00

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पोर्टा केबिन काटकर श्रमिकों को बाहर निकालने का रास्ता बनाया जा सका। एक-एक कर श्रमिकों को बाहर निकाला गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लाईओवर के गार्डर उठाने के लिए गैंट्री क्रेन लगाई गई थी, उसे आगे पीछे करने के लिए पटरी बिछाई गई थी।

तेज आंधी व वर्षा के कारण मौके पर कीचड़ और फिसलन हो गई। तेज हवा से क्रेन करीब 200 मीटर तक पटरी पर फिसली और पोर्टा केबिन पर पलट गई।

यह भी पढ़ें- कानपुर-वाराणसी नेशनल हाईवे पर हादसा : ट्रेलर में पीछे से टकराया कंटेनर, चालक की मौत; वाहनों का लगा जाम

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में हादसा: बाड़ेछीना-सेराघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत

 

जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर निर्माण में बड़ा हादसा, फरीदाबाद में क्रेन पलटने से कई मजदूर दबे; एक को निकाला बाहर