कर्नाटक मामले को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : कर्नाटक में बहुमत न होने के बावजूद भाजपा द्वारा सरकार बनाने
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद : कर्नाटक में बहुमत न होने के बावजूद भाजपा द्वारा सरकार बनाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के फरीदाबाद प्रभारी मोहम्मद बिलाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की खास बात यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर गुट के नेता एक साथ दिखाई दिए। दोनों गुटों के नेताओं ने कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री येद्दयुरप्पा को शपथ दिलाने को अलोकतांत्रिक तरीका बताया। प्रदर्शनकारियों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा गुट के कांग्रेस विधायक ललित नागर, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्य ससंदीय सचिव शारदा राठौर, महिला जिला अध्यक्ष साधना ¨सह प्रमुख रूप से शामिल थे, तो वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तंवर गुट से प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी, प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश सचिव सत्यवीर डागर, सुमित गौड़, डॉ. धर्मदेव, डॉ. एसएल शर्मा, अनीशपाल, महेंद्र शर्मा, रेनू चौहान, अब्दुल गफ्फार कुरैशी, ज्ञानचंद आहूजा प्रमुख रूप से शामिल थे।