फरीदाबाद: 'दुर्घटना से देरी बेहतर', सिटी बस सेवा शुभगमन का सुरक्षा ऑडिट होने पर बोले यात्री
बल्लभगढ़ में सिटी बस सेवा 'शुभगमन' को सुरक्षा ऑडिट के चलते रोक दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो ...और पढ़ें

फरीदाबाद सिटी बस सेवा शुभगमन का सुरक्षा ऑडिट (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
सिटी बस सेवा शुभगमन सुरक्षा ऑडिट के चलते रोकी गई।
बसों में खराबी और आग लगने के डर से यह फैसला।
फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने 25 बसें हटाईं जांच के लिए।
जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। हरियाणा के बल्लभगढ़ सिटी बस सेवा शुभगमन को सुरक्षा ऑडिट के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब वह बस में बैठने के लिए अड्डा परिसर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि अभी बसों की सुरक्षा ऑडिट की जा रही है।
जब यह पूरी हो जाएगी तो रूटों पर चलने के लिए बसों को उतार दिया जाएगा। आए दिन बसों में कहीं न कहीं खराबी हो जाती है। यात्रियों ने इस बात को सुनकर कहा है कि दुर्घटना से देर भली। सीएनजी के वाहनों में आए दिन शहर में किसी न किसी सड़क पर आग लगने की घटना सुनने को मिल जाती है। सिटी बस सेवा शुभगमन भी सीएनजी से चलती है।
खराबी के चलते किसी ना किसी रूट पर खड़ी दिख जाती थी बस
यह बस भी खराबी के चलते आए दिन किसी न किसी रूट पर खड़ी हुई देखने को मिल जाती है। किसी रूट पर बस में कोई आगजनी जैसी दुर्घटना न घट जाए। इसी को देखते हुए सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आगे चलकर स्थिति अप्रिय हो सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सुरक्षा को लेकर 25 सिटी बसों को रूटों से हटा दिया है और इसका ऑडिट भी किया जा रहा है, ताकि इसमें किसी भी प्रकार की खामी दिखने पर उसे तुरंत दुरूस्त किया जा सके।
यात्रियों को हो रही परेशानी
गुरुग्राम से आई सुरक्षा ऑडिट कमेटी ने बसों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। टीम में बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम के इंजीनियरों से लेकर उच्च अधिकारी तक शामिल हैं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मैं बल्लभगढ़ तिरखा कालोनी से आया हूं और मुझे बाईपास से सेक्टर-30 पुलिस लाइन के पास जाना है। यहां पर आया तो पता चला की सिटी बस सेवा शुभगमन बंद हैं। बताया गया है कि बसों की सुरक्षा की दृष्टि से इंजीनियर जांच कर रहे हैं। यह जांच होना जरूरी है।- चीटू कुमार
मंझावली रूट पर सिटी बस सेवा शुभगमन ही सबसे अच्छा साधन है। इन को आग जैसी घटना को देखते हुए बस बनाने वाली कंपनी के इंजीनियर जांच कर रहे हैं। यह अच्छा है। अब कुछ देर अवश्य परेशानी होगी। लेकिन, दुर्घटना घटने से तो अच्छा यह देरी होना है।- राजकुमार
ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए बल्लभगढ़ से सिटी बस सेवा ही सबसे उपयुक्त साधन है। बसों के बंद होने से अब ऑटो में बैठ कर जाना पड़ेगा। बस 10 या 15 रुपये टिकट का लेती है और ऑटो तो थोड़ी-सी दूरी का 20 रुपये किराया लेता है। लेकिन जाना है तो किराया देना पड़ेगा।- महेश कुमार
