विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में चल रही थी दीवाली की तैयारी, मासूम ने पी लिया पेंट

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:25 PM (IST)

फरीदाबाद में दिवाली की तैयारी के दौरान एक 2 वर्षीय बच्चे ने गलती से पेंट पी लिया, जिससे उसकी तबीयत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिवाली की तैयारी में बच्चे ने गलती से पेंट पीया।

  2. फरीदाबाद के अस्पताल ने इलाज के बजाय एम्स भेजा।

  3. परिवार बच्चे की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंतित है।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। दीवाली की खुशियों के लिए घर में रंग-रोगन और पुताई की तैयारी एक परिवार के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई। घर में पुताई के दौरान बच्चे ने पेंट पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

घबराई मां बूंदी देवी बच्चे को लेकर जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां बच्चे को इलाज नहीं मिल सका। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्चे को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

तीन नंबर पहाड़ी निवासी बूंदी देवी के अनुसार दिवाली के त्योहार को देखते हुए घर में पुताई का काम चल रहा था। इसी दौरान दो वर्षीय बेटे शिवम ने खेलते हुए पेंट पी लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

बीके अस्पताल में नहीं मिला इलाज

बूंदी देवी बच्चे को लेकर तुरंत बादशाह खान अस्पताल पहुंची, ताकि उसे समय पर उपचार मिल सके। लेकिन अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से परिवार की चिंता और बढ़ गई।

स्वजन का कहना है कि बच्चे की हालत गंभीर है और ऐसे समय में उन्हें बेहतर उपचार की उम्मीद थी। लेकिन इलाज नहीं मिल सका। इतने बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज तक नहीं मिलता है। डॉक्टर रेफर कर देते हैं।

दीवाली की तैयारियों में जुटा परिवार अब बच्चे की सेहत को लेकर परेशान है। इस संबंध में जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल से संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उन्होंने अस्पताल का पक्ष नहीं दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।